{"_id":"604794090acef47c1623972f","slug":"ravindra-jadeja-wife-riva-solanki-hawan-in-vrindavan-kumbh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृंदावन वैष्णव कुंभ में रविंद्र जडेजा की पत्नी: बोलीं-भोले शंकर इष्ट देव, टीम की जीत के लिए किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन वैष्णव कुंभ में रविंद्र जडेजा की पत्नी: बोलीं-भोले शंकर इष्ट देव, टीम की जीत के लिए किया हवन
Wed, 10 Mar 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन वैष्णव कुंभ में पहुंचीं रीवा जडेजा और नवनीत सिकेरा की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन में यमुना किनारे चल रहे कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में आस्था और भक्ति के विविध रंग देखने को मिल रहे हैं। कुंभ बैठक क्षेत्र में अनूठे शिवलिंग का जलाभिषेक हुआ है, 25 फीट ऊंचे इस शिवलिंग को पौने दो लाख रुद्राक्ष से बनाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंगलवार को यमुना के तट पर वृंदावन कुंभ में आयोजित नरोत्तम नगर के पंडाल में नव कुंडी गोपाल महायज्ञ में आहुति का क्रम प्रारंभ हो गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा जडेजा और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नवनीत सिकेरा की पत्नी पूजा सिकेरा कुंभ पहुंचीं। उन्होंने हवन में आहुतियां प्रदान कीं। हवन यज्ञ में आहुतियां देते हुए रेवा जडेजा ने आगामी सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता की कामना की।
रुद्राक्ष से बने शिवलिंग के दर्शन करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
श्री गोपाल यज्ञ में श्री गोपाल मंत्र से आहुतियां के बाद भगवान शंकर के विशाल 25 फीट ऊंचे पौने दो लाख रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया। इस मौके पर रीवा जडेजा ने कहा कि भगवान शंकर उनके ईष्ट देव हैं और वृंदावन में शाही स्नान के दिन यहां आकर मुझे परम शांति का अनुभव हो रहा है। इससे पूर्व वेद मंत्रों द्वारा आचार्य पंडित विष्णु कांत शास्त्री के आचार्य अग्नि देव का प्राकट्य किया गया। इसी के साथ यहां शिव महापुराण कथा का भी शुभारंभ हो गया।
रुद्राक्ष से बनाया गया शिवलिंग
- फोटो : अमर उजाला
भागवताचार्य आचार्य मृदुल कांत शास्त्री के शिव महापुराण कथा का भक्तों को अपने श्री मुख से श्रवण कराएंगे। इस अवसर पर जय गोपाल शास्त्री, आचार्य पंडित विष्णु कांत शास्त्री, कैलाश पाठक, मोहन सोनी, सुमित गौतम, रामगोपाल शर्मा, अक्षय पारीक आदि की उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन वैष्णव कुंभ: शाही स्नान के लिए जाते महंत
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को वैष्णव कुंभ के दूसरे शाही स्नान पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। शाही पेशवाई को निकले संत-महंतों पर भक्तों ने कतारबद्ध खड़े होकर फूलों की बारिश की। गाजे-बाजे और शंखनाद के साथ संतों का यह काफिला जयघोष करते हुए यमुना पर पहुंचा। जब हजारों संतों ने पूजन-अर्चन करते हुए यमुना में डुबकी लगाई तो श्रद्धालु भी स्नान को कूद पड़े। वृंदावन में 22 दिन से यमुना के तट पर डेरा डाले वैष्णव संतों ने मंगलवार को एकादशी के दिन दूसरा शाही स्नान किया। इसके लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का कुंभ क्षेत्र पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। संतों के दर्शन की लालसा में लोग कतारबद्ध हो पेशवाई की प्रतीक्षा में खड़े हो गए। जैसे ही पेशवाई में संत-महंत निकले, चारों ओर जयघोष होने लगा। कहीं ढोल तो कहीं शंख की आवाज संपूर्ण वातावरण को आनंदित करने लगी।
विज्ञापन
वृंदावन कुंभ मेला 2021: पेशवाई में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शाही स्नान के बाद होगी साधु सेवा : अधिकारी गुरुजी
कुंभ से पूर्व वृंदावन में वैष्णव बैठक की दूसरे शाही स्नान से पहले पेशवाई निकाली गई। इसमें अखाड़ों के महामंडलेश्वर और महंत भी निकले। माधव घोडेश्वर अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी सचिदानंद महाराज, चरणाश्रम के महंत डॉक्टर अधिकारी गुरुजी और महामंडलेश्वर रामगोविंद महाराज ने यमुना में शाही स्नान किया। इसके बाद साधु सेवा की गई। करीब 15 साधुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। महंत डॉक्टर अधिकारी गुरुजी ने बताया कि लगातार साधु सेवा चलती रहेगी। इसके अलावा श्रद्धालु भी प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं।
कुंभ से पूर्व वृंदावन में वैष्णव बैठक की दूसरे शाही स्नान से पहले पेशवाई निकाली गई। इसमें अखाड़ों के महामंडलेश्वर और महंत भी निकले। माधव घोडेश्वर अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी सचिदानंद महाराज, चरणाश्रम के महंत डॉक्टर अधिकारी गुरुजी और महामंडलेश्वर रामगोविंद महाराज ने यमुना में शाही स्नान किया। इसके बाद साधु सेवा की गई। करीब 15 साधुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। महंत डॉक्टर अधिकारी गुरुजी ने बताया कि लगातार साधु सेवा चलती रहेगी। इसके अलावा श्रद्धालु भी प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं।