फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उफ्फ गर्मी: दिन की धूप ने किया बेहाल, जानिए अगले तीन दिनों के मौसम का हाल

Thu, 01 Apr 2021 03:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 01 Apr 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast For Next Three Days Agra April
ताजमहल पर छाता लगाए सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मार्च की विदाई के दिन भी तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। बुधवार को आगरा प्रदेश का पांचवां गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिन में पारा दो डिग्री लुढ़का, लेकिन गर्मी बरकरार रही। तेज धूप के कारण दोपहर में लोग छांव तलाशते नजर आए। ताजमहल समेत स्मारकों पर घूमने आए सैलानी आगरा की गर्मी से बेहाल हो गए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। 
Weather Forecast For Next Three Days Agra April
ताजमहल पर गर्मी से बचने का उपाए करते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
होली के बाद से मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है, होली पर तेज गर्मी रही, जिससे लोग परेशान रहे, वहीं होली के अगले दिन तेज धूप भरी हवा चली। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी भी हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। गर्म हवा के बीच ताजनगरी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस  के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं।
Weather Forecast For Next Three Days Agra April
आगरा में आई आंधी से उड़ती धूल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
धूल भरी हवाओं के कारण ताजनगरी में लोग परेशान हैं। बुधवार को हवाओं की रफ्तार कम रही, लेकिन खोदाई वाली जगहों पर धूल के गुबार उठते रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को आगरा प्रदेश में छठवां प्रदूषित शहर रहा। बुधवार को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 254 दर्ज किया गया। सूबे में सबसे प्रदूषित शहर मेरठ रहा, जहां एक्यूआई 280 रहा। नोएडा, बागपत, मुरादाबाद, बुलंदशहर के बाद आगरा का नंबर रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast For Next Three Days Agra April
आगरा की सड़कों पर उड़ती धूल - फोटो : अमर उजाला
जब तेज हवा चली तो धूल के गुबार उन क्षेत्रों में ज्यादा रहे जहां सीवर और पानी की पाइप लाइन के कारण खोदाई हो रही है। आवास विकास कॉलोनी, शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी, अलबतिया रोड, अवधपुरी, बोदला, जगदीशपुरा, लोहामंडी, मारुति इस्टेट रोड, कमला नगर क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं ज्यादा परेशान करती रहीं। 
विज्ञापन
Weather Forecast For Next Three Days Agra April
ताजमहल में छाता लगाए खड़ीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
शहर                                       अधिकतम                                 न्यूनतम
झांसी  40.1 26.2
बांदा 39.8 25.4
प्रयागराज  39.5 24.5
वाराणसी 39.0 24.8
आगरा  39.7 21.3
लखनऊ 37.8 22.7
  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed