फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदगी की गुहार: 'परिवार के मुखिया' की जान बचाने को अस्पताल में अफसरों के आगे गिड़गिड़ाईं मां-बेटी

Sat, 01 May 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 May 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
wife crying in front of officers for providing oxygen and beds to ill husband at district hospital mainpuri
बीमार पति के इलाज के लिए अफसरों के आगे गिड़गिड़ाई पत्नी - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले में ऑक्सीजन लेवल कम होने से मरीज लगातार जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को एक मरीज के साथ पहुंचे परिजनों की हालत देखकर हर कोई भावुक हो गया। मां और बेटी एसडीएम और अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों के सामने गुहार लगा रही थीं। साहब मेरे पति को बचा लो, साहब मेरे पिता के लिए ऑक्सीजन और बेड दिलवा दो...यह कहते हुए मां-बेटी ने अफसरों से मदद की गुहार लगाई। एसडीएम ने मां-बेटी को मरीज के उपचार का भरोसा दिलाया है। 

wife crying in front of officers for providing oxygen and beds to ill husband at district hospital mainpuri
जिला अस्पताल मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे जिला अस्पताल में भोगांव निवासी जितेंद्र सिंह को लेकर उनकी पत्नी विनीता देवी और बेटी गुड्डी देवी पहुंचीं। जितेंद्र सिंह को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनको बेड नहीं मिल रहा था। लगातार बिगड़ती हालत देख विनीता और उनकी बेटी के आंसू नहीं थम रहे थे। 
wife crying in front of officers for providing oxygen and beds to ill husband at district hospital mainpuri
बीमार पति के इलाज के लिए अफसरों के आगे गिड़गिड़ाई पत्नी - फोटो : अमर उजाला
मां-बेटी को जब जिला अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन न होने की जानकारी मिली तो वे यहां मौजूद एसडीएम और अस्पताल प्रशासन के पास पहुंच गईं। विनीता प्रशासनिक अधिकारियों के सामने घुटनों के बल हो गई और बोली साहब मेरे पति को बचा लो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
wife crying in front of officers for providing oxygen and beds to ill husband at district hospital mainpuri
बीमार पिता के इलाज के लिए अफसरों से गुहार लगाती बेटी - फोटो : अमर उजाला
बेटी गुड्डी अधिकारियों से हाथ जोड़कर निवेदन करने लगी कि पिता के लिए बेड और ऑक्सीजन दिलवा दो। एसडीएम ऋषि प्रकाश ने तुरंत अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीज को भर्ती कर उसे जरूरी उपचार दिया जाए। एसडीएम ने मां-बेटी को मरीज के हर संभव उपचार का भरोसा दिया। 
विज्ञापन
wife crying in front of officers for providing oxygen and beds to ill husband at district hospital mainpuri
जिला अस्पताल में जमीन पर लेटा मरीज - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण अस्पताल की इमरजेंसी में बेड कम पड़ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में अतिरिक्त तीन बेड डलवाए गए। इसके बाद भी मरीजों को बेड के लिए इंतजार करना पड़ा। ऐसे में कुछ मरीजों को जमीन पर लेटे देखा गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed