फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पति के साथ इस महिला की दरिंदगी सुनकर कांप जाएंगे आप, हत्या के बाद लाश को भी न बख्शा; 45 दिन तक किया ये काम

Thu, 13 Aug 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 13 Aug 2026 10:16 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा के रेणुका धाम में पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाने के मामले में पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। मृतक की पहचान के लिए डीएनए जांच होगी, जबकि नाबालिग बेटियों समेत परिवार के बयानों को पुलिस ने अहम साक्ष्य माना है।

विज्ञापन
Wife Poisoned Husband in Kheer, Buried Body in Bathroom Daughters Turn Witness Against Mother
पुलिस चार्जशीट - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सिकंदरा स्थित रेणुका धाम में पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाने वाली रूबी शर्मा के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। इसमें विवेचक ने फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने से लेकर मृतक की बेटियों और भाई के बयान को अहम माना है। कंकाल सुरेंद्र शर्मा का था? इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच होगी। कोर्ट से इसकी अनुमति मिल गई है। बेटियों ने मां के खिलाफ बयान दिए हैं।


तीन जुलाई को हत्याकांड सामने आया था। रेणुका धाम निवासी सुरेंद्र शर्मा 18 मई से लापता थे। 26 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन ने तलाश की लेकिन वो मिले नहीं। सुरेंद्र पत्नी रूबी शर्मा, 14 और 9 वर्षीय बेटियों के अलावा मां के साथ रहते थे। बड़े भाई अनिल शर्मा ने सिकंदरा पुलिस को भाई की हत्या की जानकारी दी थी।
Wife Poisoned Husband in Kheer, Buried Body in Bathroom Daughters Turn Witness Against Mother
आरोपी पत्नी रूबी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूबी ने पूछताछ में बताया था कि पति शराब पीकर मारपीट करता था। परेशान होकर उसने खीर में जहर मिलाकर हत्या कर दी। पति की माैत के बाद शव को घर के बाथरूम में दफन कर दिया। बाथरूम के फर्श का निर्माण करा दिया था। पुलिस ने मजदूरों से फर्श को खुदवाया था। कंकाल बरामद किया था। माैके से मिले कड़े और रुद्राक्ष की माला से मृतक के सुरेंद्र शर्मा होने का दावा किया गया। सुरेंद्र इन्हें पहना करते थे।
 
Wife Poisoned Husband in Kheer, Buried Body in Bathroom Daughters Turn Witness Against Mother
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटियों ने मां के खिलाफ दिए बयान
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मृतक की डीएनए जांच के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने अनुमति दे दी है। मृतक का उसकी मां के डीएनए से मिलान कराया जाएगा। वहीं आरोपी पत्नी जेल में है। भाई और मां ने रूबी के खिलाफ बयान दिए। मासूम बेटियां ने भी बयान दिए। बताया कि 18 मई की सुबह मां ने ताऊ को फोन किया। उनसे कहा कि पुलिस आने वाली है। मां ने दादी और उन्हें घर के बाहर बैठा दिया। बाहर से ताला लगा दिया था। पापा घर में बेड पर पड़े थे। दादी और उन्हें ताऊ के साथ भेज दिया। कुछ दिन बाद मां भी ताऊ के घर आ गईं। लौटने पर बाथरूम का फर्श ऊंचा मिला। मामले में चार्जशीट जल्द दाखिल की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife Poisoned Husband in Kheer, Buried Body in Bathroom Daughters Turn Witness Against Mother
बाथरूम से लाश निकालता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से बोली-पति ने कर ली थी आत्महत्या
आरोपी रूबी को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो वह बार-बार बयान बदलने लगी। पहले उसने नींद की गोली देने की बात कही। फिर कहा कि पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घबराकर उसने शव को दफना दिया।
विज्ञापन
Wife Poisoned Husband in Kheer, Buried Body in Bathroom Daughters Turn Witness Against Mother
बाथरूम से लाश निकालता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
उसने कहा कि बाथरूम का फर्श कमरे के फर्श से दो से तीन फीट नीचे था, इसलिए शव को उसमें डाल दिया। इसके बाद मिट्टी लाकर डाल दी और मिस्त्री बुलाकर फर्श पक्की करवा दी। इससे किसी को शक नहीं हुआ। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed