फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद मिनटों की बारिश में पानी-पानी हुआ शहर: डूब गईं कारें और बाइक, दुकानों में हुआ जलभराव; मुसीबत की तस्वीरें

Wed, 12 Aug 2026 10:28 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 12 Aug 2026 10:28 PM IST
सार

आगरा में बुधवार को चंद मिनटों की बारिश ने लोगों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी। वाहन पानी में डूब गए, तो सड़कों से लेकर दुकानों तक में जलभराव हो गया। रात तक व्यापारी दुकानों में से पानी निकालने जुटाने रहे।

विज्ञापन
Waterlogging in Agra following 15 minutes of rain shops flooded
बारिश से हुआ जलभराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में चंद मिनटों की बारिश बुधवार दोपहर में हुई, लेकिन नाले चोक होने और सीएम ग्रिड के काम के दौरान नाले बंद कर देने से दिल्ली गेट और एमजी रोड पर पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को घंटों तक जूझना पड़ा। दिल्ली गेट के गोवर्धन होटल की पार्किंग में नाले का गंदा पानी भर गया, जिसमें कारें और बाइक डूब गईं, वहीं बाग फरजाना रोड की दुकानों में भी पानी भर गया, जिसे रात तक दुकानदार निकालने में जुटे रहे। एमजी रोड, टेढ़ी बगिया, खेरिया मोड़ और कैलाशपुरी की ओर जलभराव ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी।


 
Waterlogging in Agra following 15 minutes of rain shops flooded
बारिश में डूबी कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महज 15 मिनट की बारिश ने हजारों लोगों को जलभराव से परेशान कर दिया। दिल्ली गेट पर सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य में नाले के अंदर से पाइप निकालने के कारण पानी रुक गया और गोवर्धन होटल में भर गया। यहां पुष्पांजलि अस्पताल के पास पहले ही नाला चोक पड़ा है। ऐसे में बाग फरजाना रोड की दुकानों पर नाले का गंदा पानी भर गया। 

 
Waterlogging in Agra following 15 minutes of rain shops flooded
दुकानों में घुसा बारिश का पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां से लोग आगे बढ़े तो एमजी रोड पर सूरसदन से हरीपर्वत के बीच ऊबड़-खाबड़ सड़क पर एक फीट तक पानी भर जाने से मुश्किल में आ गए। खेरिया मोड़, राजपुर चुंगी, वीआईपी रोड, बसई, इंद्रापुरम, टेढ़ी बगिया, कालिंदी विहार रोड पर पानी भरा रहा। बाग फरजाना के पार्षद शरद चौहान ने बताया कि पुष्पांजलि नाला पूरी तरह से चोक है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Waterlogging in Agra following 15 minutes of rain shops flooded
दुकानों में घुसा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसकी सफाई की जगह इसे दिल्ली गेट पर सीएम ग्रिड के काम में बंद कर दिया गया। नामित पार्षद संजय राय ने बताया कि नाले के अंदर से पीवीसी पाइपों को निकाला गया है। इससे प्रवाह रुक गया है। यही वजह रही कि पूरा पानी दुकानों और सड़कों पर भर गया।

 
विज्ञापन
Waterlogging in Agra following 15 minutes of rain shops flooded
दुकानों में जलभराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कचरा हटवाने, पंप से पानी निकालने का दावा
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने दावा किया कि पंप लगाकर पानी निकलवाया गया। नालों में जहां कचरा फंसा, वहां कर्मचारियों ने निकाल दिया, जिससे पानी तेजी से निकल गया। कंट्रोल रूम में सूचनाएं मिलने पर तत्काल कार्रवाई कराई गई।

ये भी पढ़ें-UP: भूल से न खरीदें इन ब्रांडों का आटा, इनमें मिलाया जा रहा पत्थर का चूरा; आगरा की इस बड़ी मिल को किया सील
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed