फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minister Bhupendra Singh Chaudhary reviewed development works in Agra

UP: '48 घंटे में बदलें खराब ट्रांसफॉर्मर', प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश; जलभराव का हो स्थायी समाधान

Wed, 12 Aug 2026 07:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 12 Aug 2026 07:47 PM IST
सार

आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नवीन सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इसमें उन्होंने बिजली आपूर्ति और जलभराव की समस्या का निदान करने संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए। 

विज्ञापन
minister Bhupendra Singh Chaudhary reviewed development works in Agra
बैठक करते मंत्री भूपेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के एमएसएमई एवं जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को नवीन सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और खराब ट्रांसफॉर्मर हर हाल में 48 घंटे के भीतर बदले जाएं। मंत्री ने कहा कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) को निर्देश दिए कि पंचायत सचिव जलभराव वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर निदान सुनिश्चित करें। सरकारी स्कूलों की भूमि सुरक्षित करने के लिए बाउंड्रीवॉल बनवाने, निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में संरक्षित करने और जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के भी सख्त निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


 

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 10 लाख से अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनमें 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के कार्ड भी शामिल हैं। अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। वहीं, एमएसएमई मंत्री ने ओडीओपी व युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बैंकों को जल्द ऋण वितरण करने को कहा।

 

इन बिंदुओं पर भी समीक्षा
- खाद्यान्न व रोजगार: खाद्य सुरक्षा योजना में राशन कार्डों की लगभग शत-प्रतिशत आधार सीडिंग व प्रमाणीकरण। मनरेगा के तहत 5.31 लाख मानव दिवस का सृजन।
- कृषि व पशुपालन: पीएम किसान सम्मान निधि, पशु टीकाकरण, ईयर टैगिंग और नंदिनी कृषक समृद्धि योजना।
-  शिक्षा व जल: स्कूल चलो अभियान, ऑपरेशन कायाकल्प, जल जीवन मिशन (हर घर जल) और नमामि गंगे/सीवरेज परियोजना। -समाज कल्याण: लखपति दीदी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वृद्धावस्था/दिव्यांगजन पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह और पारिवारिक लाभ योजना। राजस्व वादों का निस्तारण।

 
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
सर्किट हाउस में शाम 4.30 बजे प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता करते सुशासन और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की सरकारी नीति को दोहराया। उन्होंने आगरावासियों से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराकर हर-घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें। बैठक में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, छोटेलाल वर्मा, एमएलसी विजय शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, डीएम मनीष बंसल और सीडीओ प्रतिभा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed