फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family members create ruckus at school over assault on female student

UP: 'सर मोबाइल पर रील देखते हैं, हमसे बर्तन साफ कराते हैं', स्कूल में छात्रा से मारपीट पर परिजन का हंगामा

Wed, 12 Aug 2026 07:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 12 Aug 2026 07:02 PM IST
सार

काॅपी में काम नहीं करने पर शिक्षक ने छात्रा को थप्पड़ जड़ दिए। इससे छात्रा बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्कूल में हंगामा कर दिया। छात्रा ने आरोप लगाए कि शिक्षक बर्तन साफ कराते हैं, चाय बनवाते हैं। 

विज्ञापन
Family members create ruckus at school over assault on female student
स्कूल में परिजन ने किया हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के छावनी क्षेत्र के नई बस्ती स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा से शिक्षक की मारपीट के आरोप पर बुधवार सुबह हंगामा हो गया। छात्रा ने शिक्षक पर बच्चों से बर्तन साफ कराने, चाय बनवाने और मोबाइल पर रील देखने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे गए। इस दौरान स्कूली शिक्षक व स्टाफ से परिजनों की काफी देर तक नोकझोंक हुई। हंगामा होते देख कक्षाओं के अन्य छात्र-छात्राएं भी मौके पर जमा हो गए। सूचना पर मौके पर छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक भी पहुंच गए।
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे कक्षा में शिक्षक रविंद्र नागरिक शास्त्र पढ़ा रहे थे। उन्होंने उससे काम पूरा करने को कहा। छात्रा ने सिर और हाथ में दर्द होने की बात कहते हुए कुछ देर बाद काम पूरा करने की बात कही। आरोप है कि इसी बात पर शिक्षक ने उसे दो-चार थप्पड़ मार दिए, जिससे वह बेहोश हो गई। छात्रा ने यह भी कहा कि शिक्षक अक्सर बच्चों से बर्तन साफ कराते हैं, चाय बनवाते हैं और खुद मोबाइल पर रील देखते रहते हैं। 
विज्ञापन


 

छात्रा से मारपीट की सूचना पर परिजन माैके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक कुलविंदर सिंह ने छात्रा से पूछताछ कर उन्हें समझाया कि गुरुओं का सम्मान करो। उन्होंने शिक्षकों को भी ऐसा व्यवहार न करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि छात्रा से काम पूरा करने को कहा था। ऐसी कोई मारपीट नहीं हुई है। सभी को समझाया गया है। उन्होंने बताया कि छात्रा को केवल काम पूरा करने के लिए डांटा गया था, मारपीट नहीं हुई। उन्होंने शिक्षक को छात्रों के साथ संयम से व्यवहार करने और छात्रा को शिक्षकों का सम्मान करने की हिदायत दी।

कक्षा में मेरे दो घंटे लगते हैं। संस्कृत और नागरिक शास्त्र की छात्रा कई दिनों से काॅपी नहीं ला रही थी। कक्षा में कहने के बाद भी काम नहीं कर रही थी। पूछने पर बताया कि काम कर लिया है, जब काॅपी देखी गई तो काम नहीं किया था। काम न करने पर मैंने डाट दिया था। परिजनों ने हमारे दूसरे साथी शिक्षक के साथ मारपीट की है। हमारे यहां कोई चाय नहीं बनती ये आरोप गलत है। - रविंद्र कुमार शर्मा, शिक्षक, पूर्व माध्यमिक स्कूल छावनी परिषद नई बस्ती
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed