फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   first kidney transplant at will take place on 22 August at sn medical college in agra

किडनी मरीजों को राहत: एसएन मेडिकल काॅलेज में गुर्दा ट्रांसप्लांट की तिथि तय, लखनऊ से आएगी चिकित्सकों की टीम

Wed, 12 Aug 2026 06:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 12 Aug 2026 06:45 PM IST
सार

किडनी मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। एसएन मेडिकल काॅलेज में पहले किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए तिथि तय कर दी गई है। ये सर्जरी लखनऊ के एसजीपीजीआई की टीम की देखरेख में की जाएगी। 

विज्ञापन
first kidney transplant at will take place on 22 August at sn medical college in agra
एसएन मेडिकल कॉलेज

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट 22 अगस्त को होगा। एसजीपीजीआई, लखनऊ की टीम ने तिथि तय कर दी है। आयुष्मान कार्ड योजना, मुख्यमंत्री राहत कोष योजना और बीपीएल कार्डधारकों को निशुल्क सुविधा मिलेगी। अन्य मरीजों के लिए 2.50 लाख रुपये का खर्चा आएगा। निजी अस्पतालों में 10-15 लाख रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन


 

किडनी रोग विभाग में आइसोलेट 4 चैंबर बने हैं। इसमें किडनी दाता और मरीज भर्ती रहेंगे। आईसीयू है और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी बना है। तीन मरीजों के कानूनी अनुमति मिल चुकी है। इनकी चिकित्सकीय जांच भी हो गई है। एसजीपीजीआई, लखनऊ की टीम ने तीनों मरीजों की चिकित्सकीय रिपोर्ट को ठीक बताते हुए किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तिथि तय कर दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में तीन मरीजों के ऑपरेशन होंगे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन में पहला किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 22 अगस्त तिथि तय हो गई है। एक दिन पहले एसजीपीजीआई की टीम आगरा आ जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारियां हैं। किडनी रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. अपूर्व जैन का कहना है कि किडनी ट्रांसप्लांट से मरीजों को बड़ी सुविधा हो जाएगी, उनको दिल्ली, लखनऊ, जयपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed