{"_id":"6a7c9c803f04672cfc0d63aa","slug":"woman-riding-bike-with-one-hand-without-helmet-video-goes-viral-traffic-police-begin-probe-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब का अंदाज: महाराष्ट्रियन लुक, नौवारी साड़ी और बुलेट बाइक; इस युवती की हरकत हो गई वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का अंदाज: महाराष्ट्रियन लुक, नौवारी साड़ी और बुलेट बाइक; इस युवती की हरकत हो गई वायरल
Wed, 12 Aug 2026 09:54 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:54 PM IST
सार
नेशनल हाईवे पर रफ्तार में बुलेट बाइक को दौड़ाती युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महाराष्ट्रियन लुक और नौवारी साड़ी में इस महिला ने चलती बाइक पर ऐसी हरकत कर डाली, जिसे देख लोग भी हैरान हैं।
विज्ञापन
युवती हुई वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एक महिला के एक हाथ से बिना हेलमेट बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बाइक के मालिक व वीडियो शेयर करने वाले खाते का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है। वह एक हाथ से बाइक चलाती नजर आ रही है। आसपास से लोग भी निकल रहे हैं। महिला ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है। इससे हादसे की आशंका है। दूसरी बाइक से वीडियो बनाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि वीडियो एक सप्ताह पुराना होने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि बाइक हाईवे पर चलाई गई है। मामले में जांच की जा रही है। बाइक की नंबर प्लेट पर पुलिस कलर लगा हुआ है। नंबर न होने की वजह से बाइक मालिक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। जिस सोशल मीडिया एकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है, उसके बारे में पता किया जा रहा है।