{"_id":"5d8dbf9b8ebc3e93c418b548","slug":"young-man-and-his-girlfriend-burnt-car-and-gun-firing-indise-story-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सड़क पर जंगलराज'...तो जलती कार को हवन कुंड बना अंजुला संग फेरे लेता शुभम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सड़क पर जंगलराज'...तो जलती कार को हवन कुंड बना अंजुला संग फेरे लेता शुभम
Sat, 28 Sep 2019 12:56 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
हाथ में पिस्टल पकड़े युवक और युवती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुभम चौधरी और अंजुला शर्मा के बीच क्या रिश्ता था यह भले ही अभी तक साफ नहीं हो सका है लेकिन शुभम के मोबाइल से मिली कॉल रिकार्डिंग से एक बात साफ हो रही है कि वह अंजुला से शादी करना चाहता था। वह अपने मित्रों और परिवार वालों से भी कहता था कि ऐसी शादी करूंगा जो न तो कभी हुई होगी और न ही होगी। इसके पीछे भी शुभम की मंशा हाईलाइट होने की थी।
कार फूंक कर बरसाईं गोलियां (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
शुभम चौधरी और अंजुला शर्मा एक दूसरे को पिछले कई साल से जानते हैं। दोनों एक ही कंपनी में एक साथ काम भी करते थे। इसी बीच दोनों की नजदीकियां बढ़ती चलीं गईं। शुभम चौधरी की मां धर्मवीरी की मानें तो अंजुला उनके परिवार में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थी। लेकिन वह अपने बेटे से उसके किसी प्रकार के संबंध से साफ इंकार करती हैं। उनका कहना था कि उनके बेटे की तो शादी तय हो गई थी।
हाथ में पिस्टल पकड़े युवक और युवती
- फोटो : अमर उजाला
शुभम की कंपनी में कई महिलाएं काम करती हैं। उनमें अंजुला भी एक थी। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा का कहना है कि शुभम का जो मोबाइल मिला है उसमें शुभम और अंजुला के तमाम मैसेज ऐसे हैं जो साफ कर रहे हैं कि दोनों शादी की प्लानिंग करके आए थे। लेकिन शादी भी ऐसी करना चाहते थे जिससे वह फेमस हो सकें। यह पूरा ड्रामा केवल अपनी पहचान बढ़ाने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाने में अंजुला शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
अंजुला शर्मा की महिला थाने में काउंसलिंग भी की गई। अंजुला ने कहा कि वह शुभम को केवल वह एक अच्छा दोस्त मानती है इसके अलावा कुछ नहीं। उसके दिल में क्या चल रहा था इसकी जानकारी नहीं थी। वह तो केवल यह कहकर उसे साथ लाया था कि कलक्ट्रेट पर हल्का फुल्का ड्रामा करेंगे और आ जाएंगे। उसके पास हथियार हैं इसकी जानकारी उसे नहीं थी।
विज्ञापन
इसी कार में युवक में लगाई थी आग
- फोटो : अमर उजाला
अंजुला शर्मा की दो बच्चियों को देर रात शिशु सदन में भेज दिया गया था। इन बच्चों की सुपुर्दजगी को लेकर बाल कल्याण समिति ने काउंसलिंग की। बड़ी बेटी वंशु और छोटी यशु का कहना था कि वह अपने पापा के पास नहीं जाएंगे। उनके पापा दिनेश शर्मा उन्हें और उनकी मम्मी को बहुत मारते हैं। हमें पापा के पास नहीं जाना। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अर्चना वार्ष्णेय का कहना है कि बच्चियों का ताऊ अशोक शर्मा उनके पास आया था। ताऊ गांव में रहता है। बच्चियों को ताऊ के सुपुर्द किया जाएगा।