फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराजिताः छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया 'ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया' का संदेश

Sat, 28 Sep 2019 12:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 28 Sep 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles Girls made Rangoli message from clean India
श्रीछदामीलाल जैन डिग्री कालेज में छात्राओं द्वारा बनाई रंगोली - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के अंतर्गत श्री छदामीलाल जैन डिग्री कालेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महात्मा गांधी की 150वीं जयंती थीम पर छात्राओं ने आकर्षक रंगोली तैयार की। छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Aparajita 100 Million Smiles Girls made Rangoli message from clean India
छात्राओं ने रंगोली से दिया ग्रीन इंडिया-क्लीन इंडिया का दिया संदेश - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने महात्मा गांधी के अनेकों को संदेश दिए। रंगोली में ही छात्राओं ने महात्मा गांधी की कलाकृति उकेरकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया।  क्लीन इंडिया और ग्रीन इंडिया का संदेश देते भी छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से दिया।
Aparajita 100 Million Smiles Girls made Rangoli message from clean India
छात्राओं ने रंगोली से दिया ग्रीन इंडिया-क्लीन इंडिया का दिया संदेश - फोटो : अमर उजाला
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. उदयराज सिंह ने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। प्रतियोगिता संयोजक एवं एनएसएस अधिकारी डा. नवीन माहेश्वरी ने छात्राओं को बताया कि प्रतियोगिता में छात्राओं ने गांधीजी की 150वीं जयंती थीम पर रंगोली बनाईं हैं। छात्राओं ने हरेक रंगोली में संदेश दिया। जो सराहनीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles Girls made Rangoli message from clean India
छात्राओं ने बनाई गांधीजी के चरखे और चश्मे की आकृति - फोटो : अमर उजाला
एक रंगोली में तो छात्राओं ने गांधीजी के भीड़ के साथ किए जा रहे आंदोलन को दिखाया। चरखे और चश्मे की आकृ ति भी छात्राओं ने तैयार की। आकर्षक रंगोली को देखकर निर्णायक मंडल भी हैरत में पड़ गया।
 
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles Girls made Rangoli message from clean India
श्री छदामीलाल जैन डिग्री कालेज में छात्राओं द्वारा बनाई रंगोली - फोटो : अमर उजाला
प्रथम स्थान टीम ललिता, दिव्या उपाध्याय की टीम आई ने हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान खुशबू वर्मा, पूनम, रिया की टीम बी और साक्षी दिवाकर, सरिता सिंह, सुरभि की टीम के ने हासिल किया। तृतीय स्थान रश्मि, वैष्णवी, आरती बघेज की टीम ए और कंचन जैन, नितांशी, शिवानी मथुरिया की टीम एच ने हासिल किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed