फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathras Case: हाथरस कांड में नया मोड़, पीड़िता के बड़े भाई का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन कराएगी सीबीआई, पूरे दिन रही चर्चा

Fri, 18 Dec 2020 12:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Dec 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News:  CBI can conduct psychological evaluation of victim elder brother
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा कांड में सीबीआई पीड़िता के बड़े भाई का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन कराने के लिए गुजरात लेकर जाएगी। इस बात को लेकर पूरे दिन चर्चा होती रही। वहीं, आरोपियों के परिजनों का कहना था कि वह अपने बच्चों से मिलना चाहते हैं। बुधवार को बिटिया के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। अब अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी। इस मामले में सीबीआई ने आज यानि शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है। 

Hathras Rape Case News:  CBI can conduct psychological evaluation of victim elder brother
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि बिटिया के बड़े भाई को सीबीआई मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए गुजरात लेकर जाएगी। गुरुवार को सोशल मीडिया पर ऐसी ही खबरें चलीं। शुक्रवार को इसकी पुष्टि हो गई। इस मामले में सीबीआई चारों आरोपियों के पॉलीग्राफी आदि टेस्ट करा चुकी है। बिटिया के परिजनों का कहना था कि उन्हें तो मीडिया से यह जानकारीमिली है कि अब इस मामले में 27 जनवरी को अगली सुनवाई होगी। 
 
Hathras Rape Case News:  CBI can conduct psychological evaluation of victim elder brother
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
वहीं, नाबालिग बताए जाने वाले एक आरोपी के पिता का कहना था कि उन्हें मालूम है कि उनके बेटे को सीबीआई पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद वापस अलीगढ़ जेल ले आई है। जब से उनका बेटा जेल गया है, वह उससे नहीं मिले हैं। वह अपने बेटे से मिलना चाहते हैं। इधर, सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ बिटिया के घर पर तैनात रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Rape Case News:  CBI can conduct psychological evaluation of victim elder brother
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के बहुचर्चित प्रकरण में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई हालांकि पिछले कई दिन से बिटिया के गांव नहीं गई थी, लेकिन बुधवार को दोपहर 11 बजे के लगभग टीम एकाएक बिटिया के गांव पहुंच गई। वहां टीम ने पीड़ित परिवार से करीब 15 मिनट तक फिर पूछताछ की और जानकारी जुटाई।
 
विज्ञापन
Hathras Rape Case News:  CBI can conduct psychological evaluation of victim elder brother
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भी कई बार बिटिया के परिजनों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। कुछ देर के लिए टीम थाना चंदपा भी पहुंची और वहां भी कई तथ्यों पर जानकारी हासिल की। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed