फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नशे के लिए युवा कर रहे दवाओं का प्रयोग, दर्द, एलर्जी व कुछ अन्य बीमारियों की दवा व इंजेक्शन का करते हैं इस्तेमाल

Sun, 13 Dec 2020 07:51 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Dec 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
Drugs and injections of pain allergies and some other diseases are used youth for intoxication
हाथरस में दवा दुकानों पर धड़ल्ले से बिक रही थी नशीली दवाइयां - फोटो : amar ujala

नशीले इंजेक्शन लगाकर नशा करने की लत यहां युवा पीढ़ी को लग गई है। घंटाघर पर जब मेडिकल स्टोर संचालक नशे का इंजेक्शन बेचते हुए पकड़ा गया तो ऐसे कई नशेबाज भी सामने आए, जिन्होंने खुद कबूल किया कि वह नशेबाजी के लिए चोरी करते हैं और फिर चोरी के रुपये से इंजेक्शन खरीदकर उसे लगाते हैं। 


 

Drugs and injections of pain allergies and some other diseases are used youth for intoxication
अधिकारियों ने दवा दुकान को किया सील - फोटो : amar ujala

जो दवा बीमारी से निजात दिलाती है, युवा वर्ग अब उसका इस्तेमाल नशा करने के लिए कर रहा है। मेडिकल स्टोर संचालक भी युवाओं की इस लत को जमकर भुना रहे हैं और वह अपने फायदे के लिए बिना चिकित्सकों के पर्चे के ही इन नशे के इंजेक्शनों को बेच रहे हैं। शराब, सिगरेट, गांजा  के साथ युवा नशे के इंजेक्शन भी ले रहे हैं। 

Drugs and injections of pain allergies and some other diseases are used youth for intoxication
बरामद की नशीली दवाइयां - फोटो : amar ujala

एलर्जी और दर्द से राहत देने वाली दवाएं ज्यादा मात्रा में लेने पर नशे का काम करने लगती हैं। सब अब युवाओं में यह प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। कम कीमत की इन दवाओं के कई गुना ज्यादा कीमत पर बेचकर दवा की दुकान पर बैठे काफी दुकानदार तो नशे के रूप में मौत का सामान नई पीढ़ी को परोस रहे हैं। शहर के घंटाघर पर एक मेडिकल स्टोर पर जब छापा पड़ा तो यह बात खुद इस नशे के आदी नशेबाजों ने कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Drugs and injections of pain allergies and some other diseases are used youth for intoxication
अधिकारियों ने जब्त की नशीली दवाइयां - फोटो : amar ujala

कई बार चोरी कर खरीदा है इंजेक्शन
एक नशेबाज ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि वह इस मेडिकल स्टोर संचालक से 120 से लेकर 140 रुपये तक में इंजेक्शन खरीदता है। उसका कहना था कि इंजेक्शन खरीदने के लिए उसने कई बार तो चोरी की है। लोहा तक चुराया है। उसकी तरह ही कुछ और लोग भी इसी तरह से चोरी करते हैं। यही बात कुछ और नशेबाजों ने कही। 

विज्ञापन
Drugs and injections of pain allergies and some other diseases are used youth for intoxication
बरामद की नशीली दवाइयां - फोटो : amar ujala

फिलहाल, इस मेडिकल स्टोर संचालक को धारा 151 में गिरफ्तार किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। उसके विरुद्ध अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। अन्य मुकदमे के लिए भी पत्रावली तैयारी की जा रही है। 
-प्रेमप्रकाश मीणा, एसडीएम सदर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed