{"_id":"5fc894a349393060f67a41d9","slug":"hathras-kand-latest-update-parents-of-accused-says-we-do-know-whereabouts-of-our-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: आरोपियों के परिजन बोले- हमें नहीं मालूम कि कहां हैं हमारे बच्चे, कोई संपर्क नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: आरोपियों के परिजन बोले- हमें नहीं मालूम कि कहां हैं हमारे बच्चे, कोई संपर्क नहीं हुआ
Thu, 03 Dec 2020 01:06 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
हाथरस कांड की जांच करने पहुंची सीबीआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस में बिटिया के परिजनों की सुरक्षा में बुधवार को भी सीआरपीएफ तैनात रही। सीबीआई की एक टीम आरोपियों को लेकर गांधीनगर (गुजरात) गई है और अभी तक नहीं लौटी है। वहां उन्होंने आरोपियों के पॉलीग्राफी और अन्य टेस्ट कराए हैं।
घर के बाहर तैनात सीआरपीएफ
- फोटो : अमर उजाला
अब सबकी नजर पॉलीग्राफी व अन्य टेस्ट की रिपोर्ट पर हैं। वहीं आरोपियों के परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम कि उनके बच्चे किस हाल में हैं। मालूम हो कि बहुचर्चित बिटिया प्रकरण की जांच सीबीआई कर रही है।
हाथरस कांड
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई करीब डेढ़ सप्ताह पहले आरोपियों को पॉलीग्राफी और अन्य टेस्ट कराने के लिए अलीगढ़ जेल से गांधीनगर (गुजरात) ले गई थी। स्थानीय पुलिस बल भी साथ में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर तैनात सीआरपीएफ
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक यह आरोपी वहां से वापस नहीं लौटे हैं। आरोपियों के परिजनों का कहना है कि जेल जाने के बाद उन्होंने अपने बच्चों की शक्ल तक नहीं देखी।
विज्ञापन
आरोपियों के घर सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया के माध्यम से यह जानकारी जरूर मिली है कि सीबीआई उन्हें गांधीनगर ले गई है, लेकिन इस बात को भी 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं। वहां वह किस हाल में हैं, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। इधर, सीआरपीएफ बिटिया के घर पर सुरक्षा में तैनात है।