फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस केसः अब सामने आएगी सच्चाई! चश्मदीद छोटू व कुछ अन्य का हो सकता है नार्को टेस्ट

Thu, 19 Nov 2020 09:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 19 Nov 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
hathras case cbi may conduct narco test for eye witnesses Chhotu and some others
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला

चंदपा की बिटिया प्रकरण में सीबीआई की जांच अब रफ्तार पकड़ रही है। गुरुवार को सीबीआई ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से घटना के चश्मदीद छोटू की कोरोना की जांच कराई। वहीं ऐसे में माना जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में सच्चाई तक पहुंचने के लिए छोटू सहित कुछ अन्य लोगों का नार्को टेस्ट करा सकती है। कयास है कि नार्को टेस्ट से पहले उसका कोरोना टेस्ट कराया गया है।

hathras case cbi may conduct narco test for eye witnesses Chhotu and some others
गांव में सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि चंदपा की बिटिया प्रकरण में सीबीआई की जांच तेजी से जारी है। सीबीआई ने छोटू का सीएमओ ऑफिस परिसर में बने जांच केंद्र पर कोविड टेस्ट भी कराया। जांच के बाद उसे फिर गांव भिजवा दिया गया। 

hathras case cbi may conduct narco test for eye witnesses Chhotu and some others
जांच करती सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई छोटू से पहले भी कई बार पूछताछ कर चुकी है। छोटू ने खुद को घटना का चश्मदीद बताया था। सूत्रों की मानें तो नार्को टेस्ट की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए ही उसका कोविड टेस्ट कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hathras case cbi may conduct narco test for eye witnesses Chhotu and some others
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला

मृतक के परिजन, आरोपियों के परिजन व इस घटनाक्रम से जुड़े कुछ अन्य लोगों की भी नार्को टेस्ट सीबीआई करा सकती है। हालांकि बिटिया के परिजन पूर्व में खुद का नार्को टेस्ट कराने से इंकार कर चुके हैं।

विज्ञापन
hathras case cbi may conduct narco test for eye witnesses Chhotu and some others
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला

मेटल डिटेक्टर खराब, जवान मुस्तैद 
बिटिया के घर पर सीआरपीएफ की सुरक्षा दुरुस्त है। सीआरपीएफ ने गांव में भी गश्त की। इधर, तीसरे दिन भी बिटिया के घर पर लगा मेटल डिटेक्टर खराब रहा। इस बारे में सीआरपीएफ के अधिकारी स्थानीय थाना पुलिस को बता चुके हैं। वहीं सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed