सब्सक्राइब करें

Rinku Singh Father Death: आंसू पोंछकर आज फर्ज की पिच पर लौटेंगे रिंकू सिंह, धोनी और सचिन जैसी कर्तव्यनिष्ठा

दीपक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 28 Feb 2026 09:04 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 60 वर्षीय खानचंद लंबे समय से चौथी स्टेज के लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। वहीं, पिता के अंतिम संस्कार के बाद रिंकू सिंह आज टीम इंडिया से जुड़ने के लिए रवाना हो जाएंगे।अलीगढ़ के लाल ने फिर राष्ट्र प्रथम साबित कर दिया।

विज्ञापन
Cricketer Rinku Singh father Khanchand is no more Wiping away his tears Rinku will return to field of duty
Cricketer Rinku Singh - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जिन कंधों पर शुक्रवार को पिता की अर्थी का बोझ था, आज शनिवार को उन्हीं पर करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें और तिरंगे की आन होगी। अलीगढ़ के लाल रिंकू सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए राष्ट्र प्रथम है। वे शनिवार दोपहर 12 बजे अपनी व्यक्तिगत पीड़ा को पीछे छोड़ टीम इंडिया से जुड़ने के लिए रवाना हो जाएंगे।


टी-20 वर्ल्ड कप के इस रोमांचक मोड़ पर रिंकू की मौजूदगी टीम इंडिया के लिए संजीवनी से कम नहीं है। भारत और पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले में रिंकू ने जब विजयी चौका लगाया था, तब बीमारी के चलते बिस्तर पर लेटे पिता खानचंद की आंखें खुशी से चमक उठीं थीं। 
Trending Videos
Cricketer Rinku Singh father Khanchand is no more Wiping away his tears Rinku will return to field of duty
रिंकू सिंह की पिता की अंतिम यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बेहद भावुक होकर कहा था, मेरी तबीयत खराब है, पर बेटे के इस चौके ने मुझे ठीक कर दिया। पिता की वह आखिरी खुशी अब रिंकू के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले करो या मरो के मुकाबले में सबसे बड़ी प्रेरणा बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Rinku Singh father Khanchand is no more Wiping away his tears Rinku will return to field of duty
रिंकू सिंह की पिता की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सचिन और विराट जैसी कर्तव्यनिष्ठा
रिंकू सिंह का यह फैसला देश के महान क्रिकेटरों की याद दिलाता है। क्रिकेट जगत ने पहले भी देखा है कि कैसे सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने पिता के निधन के तुरंत बाद मैदान पर उतरकर देश के प्रति अपना फर्ज निभाया था। अब उसी गौरवशाली और अनुशासित परंपरा में रिंकू सिंह का नाम भी सुनहरे अक्षरों में जुड़ गया है।

Cricketer Rinku Singh father Khanchand is no more Wiping away his tears Rinku will return to field of duty
मोक्षधाम में रिंकू सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेसुध होकर गिरी मां
पिता के जाने की खबर जब ओजोन सिटी स्थित आवास पर पहुंची, तो वहां का मंजर कलेजा चीर देने वाला था। ग्रेटर नोएडा के अस्पताल से घर लाते समय तक मां बीना को यह बताया गया था कि डॉक्टर ने उन्हें घर ले जाने को कहा है, लेकिन जैसे ही घर की चौखट पर सच सामने आया, मां बेसुध होकर गिर पड़ीं।
 
विज्ञापन
Cricketer Rinku Singh father Khanchand is no more Wiping away his tears Rinku will return to field of duty
रिंकू सिंह की पिता की अंतिम यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन नेहा और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे परिवार को ढांढस बंधाने के बाद रिंकू ने भारी मन से लेकिन मजबूत इरादे के साथ देश के लिए खेलने का संकल्प लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed