{"_id":"5fdd91f824abfc7d66196664","slug":"hathras-kand-latest-update-victims-brother-and-bhabhi-gets-emotional-in-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: हम तो अपनी मृत बिटिया का चेहरा भी नहीं देख पाए...बोलते हुए अदालत में रो पड़ीं भाभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: हम तो अपनी मृत बिटिया का चेहरा भी नहीं देख पाए...बोलते हुए अदालत में रो पड़ीं भाभी
Sat, 19 Dec 2020 11:14 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस दौरान बिटिया के परिजन भी अदालत पहुंचे थे। बिटिया के भाई ने कोर्ट परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस लड़ाई की आज शुरुआत हुई है। हमें थोड़ी संतुष्टि हुई है लेकिन पूरी संतुष्टि तब होगी, जब हमें न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनकी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ और फिर उसकी मौत हो गई। कुछ लोग इस केस को दूसरी तरफ मोड़ना चाहते हैं। इन लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी।
सीआरपीएफ की सुरक्षा में पहुंचीं बिटिया की भाभी
- फोटो : अमर उजाला
अब सीबीआई ने चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि यही लोग दोषी हैं। उसने कहा कि अभी हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हमारी यह जीत आधी अधूरी है। उसने सीबीआई की जांच पर संतुष्टि जताई। उसने कहा कि ऐसा लग रहा है कि उसकी बहन की पुकार को अब सुना जा रहा है।
बिटिया के घर के बाहर तैनात सीआरपीएफ
- फोटो : अमर उजाला
उसने पुलिस पर फिर आरोप लगाया और कहा कि यूपी पुलिस पर हमें भरोसा नहीं है। शुरू से ही यूपी पुलिस आरोपियों का कहीं न कहीं साथ दे रही थी। उसने यह भी कहा कि हमें किसी ने यहां बुलाया नहीं था। अब तो यहां पैरवी के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार्जशीट दाखिल करने पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया की भाभी ने कहा कि डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी वजह से हम आखिरी समय में अपने परिवार की मृत सदस्या का चेहरा नहीं देख पाए। यह कहते हुए उन्हें बिटिया की याद आ गई और उनकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
Hathras case
- फोटो : अमर उजाला
भावुक होते हुए बिटिया की भाभी ने कहा कि सीबीआई की चार्जशीट से यह स्पष्ट हो गया है कि उनकी आवाज दबी नहीं है। हमें पूरी संतुष्टि तब होगी, जब इन चारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।