{"_id":"5fdec5f1c64fbf3bbc33fcd3","slug":"hathras-rape-case-news-there-was-mourning-atmosphere-in-house-of-four-accused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hathras Case: चारों आरोपियों के घर रहा मातम जैसा माहौल, मीडियाकर्मियों पर भड़के परिजन, रोने लगी आरोपी की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Case: चारों आरोपियों के घर रहा मातम जैसा माहौल, मीडियाकर्मियों पर भड़के परिजन, रोने लगी आरोपी की मां
Sun, 20 Dec 2020 04:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Dec 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
हाथरस केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस कांड में सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल करने के बाद बिटिया के गांव में शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। बिटिया के घर पर सीआरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। उसके घर के बाहर कंटीले तार लगा दिए। जवानों ने गांव में गश्त भी की। इधर, खुफिया तंत्र भी बेहद सक्रिय रहा।
सीआरपीएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं भी रहीं। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव की बिटिया के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में सीबीआई ने चारों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश एसटी-एसटी कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इसके बाद गांव का माहौल थोड़ा और बदला दिखा।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। चारों आरोपियों के घर पर मातम जैसी स्थिति देखने को मिली। सुबह किसी ने एक आरोपी के घर पर जाकर यह बता दिया कि आरोपी को अब फांसी की सजा होगी तो उसकी मां रोने भी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो उसके परिजन मीडिया कर्मियों पर ही बिफर गए। इधर, एक आरोपी के पिता का कहना था कि सीबीआई से हमें दूध का दूध पानी का पानी करने से उम्मीद थी, लेकिन सीबीआई ने सही कार्रवाई नहीं की, फिर भी हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया तो चली गई, अब न्याय मिल जाए
बिटिया के पिता का कहना है कि गांव और इलाके के काफी लोग तो हम पर ही हॉरर किलिंग का आरोप लगा रहे थे, लेकिन सीबीआई की जांच और फिर आरोप पत्र दाखिल करने से हमें उम्मीद लग रही है कि अब हमें इंसाफ मिलेगा। सीबीआई द्वारा आरोप पत्र लगाने से हमें थोड़ी संतुष्टि हुई है। यूपी पुलिस पर हमें पहले से ही भरोसा नहीं था।
बिटिया के पिता का कहना है कि गांव और इलाके के काफी लोग तो हम पर ही हॉरर किलिंग का आरोप लगा रहे थे, लेकिन सीबीआई की जांच और फिर आरोप पत्र दाखिल करने से हमें उम्मीद लग रही है कि अब हमें इंसाफ मिलेगा। सीबीआई द्वारा आरोप पत्र लगाने से हमें थोड़ी संतुष्टि हुई है। यूपी पुलिस पर हमें पहले से ही भरोसा नहीं था।