फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: भाई बोला-पता नहीं हमारी बहन की अस्थियां हैं या फिर कुछ और, कैसे कर सकते हैं विसर्जन?

Sun, 20 Dec 2020 08:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Dec 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News victim brother says We do not know whether is our sister bones or something
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड में सीबीआई द्वारा आरोप पत्र दाखिल करने के बाद बिटिया के भाई का कहना है कि जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हमें संतुष्टि नहीं मिलेगी। उसका यह भी कहना है कि सरकार ने हमें सरकारी नौकरी और शहरी क्षेत्र में एक आवास देने का वादा किया था, लेकिन यह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ है और तो और हमें प्रदेश सरकार ने पूरी आर्थिक मदद भी नहीं दी है। 

Hathras Rape Case News victim brother says We do not know whether is our sister bones or something
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
उसने फिर डीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीबीआई द्वारा उसकी फोरेंसिक साइकोलॉजिकल जांच के बारे में उसका कहना है कि उसे इस बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया है। अपने गांव में मीडिया कर्मियों से बातचीत में बिटिया के भाई ने कहा कि इस घटना के बाद सरकार ने उनके परिवार को 25 लाख रुपये, शहरी क्षेत्र में एक आवास और एक सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। खुद उसके पिता से सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह वादा किया था, लेकिन अभी तक 25 लाख रुपये की धनराशि भी पूरी नहीं मिली है। 
 
Hathras Rape Case News victim brother says We do not know whether is our sister bones or something
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
अनुसूचित जाति उत्पीड़न के तहत मिलने वाली साढ़े आठ लाख रुपये की धनराशि को मिलाकर 25 लाख रुपये की धनराशि उनको मिली है। अभी तक न नौकरी मिली है और न ही  आवास। इसके कागजात भी उनकी वकील के पास मौजूद हैं। उसने डीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Rape Case News victim brother says We do not know whether is our sister bones or something
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
उसका कहना है कि डीएम के खिलाफ हम एसआईटी से भी शिकायत कर चुके हैं, फिर भी डीएम का तबादला नहीं किया जा रहा। उसने यह भी कहा कि सीबीआई ने चार्जशीट ठीक लगाई है, लेकिन हमें पूरा न्याय चाहिए। बहन के अस्थि विसर्जन के बारे में पूछने पर उसने कहा कि अभी हमें यही नहीं मालूम कि वह हमारी बहन की अस्थियां हैं या फिर कुछ और तो हम उनका विसर्जन कैसे कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Hathras Rape Case News victim brother says We do not know whether is our sister bones or something
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
उसने यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की पुलिस पहले से ही यहां दूसरे पक्ष से मिली हुई थी। एक सवाल के जवाब में उसने यह भी कहा कि सीबीआई ने उससे फोरेंसिक साइकोलॉजिकल जांच कराने के लिए कोई बात नहीं की है और न ही उससे इसे लेकर कुछ कहा है। उसने कहा कि हम पहले से ही यह मांग कर रहे हैं कि हमारा पूरा केस दिल्ली में ट्रांसफर किया जाए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed