{"_id":"6685041ae796848d07075830","slug":"hathras-stamepese-news-update-cries-echoed-amid-chaos-someone-son-or-husband-missing-in-crowd-news-in-hindi-2024-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hathras Stampede: किसी का बेटा तो किसी का पति हुआ गुम...भगदड़ के बीच गूंज रही थी पुकार; इधर-उधर दौड़ते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Stampede: किसी का बेटा तो किसी का पति हुआ गुम...भगदड़ के बीच गूंज रही थी पुकार; इधर-उधर दौड़ते रहे लोग
Wed, 03 Jul 2024 02:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras Stampede
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
150 बीघा के सत्संग स्थल पर पचास हजार से ज्यादा की भीड़ जुटी थी। बड़ी दूर-दूर से लोग आए थे। दोपहर को जब आयोजन खत्म हुआ तो सभी अपने घरों को वापस जाने के लिए अपनी बसों की तरफ बढ़ने लगे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में किसी का बेटा गुम हो गया तो किसी का पति। सभी अपनों की तलाश में इधर उधर भागने लगे। जब बता चला कि अस्पतालों में घायलों को ले जाया गया है तो लोग अस्पतालों तक पहुंच गए। कई लोग तो ऐसे थे जिन्हें देर रात तक भी अपनी खोज खबर नहीं हो पाई थी।
hathras stampede
- फोटो : अमर उजाला
बहराइच निवासी रानी देवी की जेठानी और उसका बेटा भी भीड़ में गुम हो गए थे। रानी देवी इनकी तलाश में भटक रही थी। जो भी अधिकारी पहुंचता उसी के आगे हाथ जोड़कर खड़ी हो जाती और जेठानी के बारे में पूछती। कभी मोबाइल पर फोटो दिखाती तो कभी उनके हुलिए के बारे में। इनका भी देर रात तक पता नहीं चला।
hathras stampede
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद निवासी महिला पांचो की बेटी छाया भी लापता हो गई। उसका भी कोई पता नहीं चला था। हाथरस की संगीता का बच्चा भी गायब हो गया था। कन्हैया लाल जो बिचपुरी मुरसान के रहने वाले हैं उनकी भी मां और भतीजा गायब हो गए। हाथरस के लाला का नगला निवासी बहादुर की भाभी भी लापता हो गईं हैं। ऐसे लोगों की संख्या भी बड़ी थी जो अपनों की तलाश देर रात तक करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
hathras stampede
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी ज्योति बोलीं, सबको थी निकलने की जल्दी
सिकंदराराऊ। प्रत्यक्षदर्शी ज्योति ने बताया कि सत्संग के बाद सबको निकलने की जल्दी हो रही थी। रास्ता चौड़ा नहीं था और ऊंचा नीचा भी था। भीड़ एक दम से रुक गई। अचानक हमें पीछे से धक्का लगा और भगदड़ मच गई। धक्का लगने से लोग गिरने लगे।
सिकंदराराऊ। प्रत्यक्षदर्शी ज्योति ने बताया कि सत्संग के बाद सबको निकलने की जल्दी हो रही थी। रास्ता चौड़ा नहीं था और ऊंचा नीचा भी था। भीड़ एक दम से रुक गई। अचानक हमें पीछे से धक्का लगा और भगदड़ मच गई। धक्का लगने से लोग गिरने लगे।
विज्ञापन
hathras stampede
- फोटो : पीटीआई
लापता बेटी की तलाश करते हुए फफकती रही पांचो
फतेहाबाद निवासी पांचो करीब 16 वर्षीय बेटी छाया को लेकर कुछ अन्य महिलाओं के साथ भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने आई थीं। जिस समय सड़क पर भगदड़ मची वह मुख्य पंडाल के पास थीं। चप्पल पहनने लगीं तभी बेटी छाया का हाथ छूट गया और वह लापता हो गई।
फतेहाबाद निवासी पांचो करीब 16 वर्षीय बेटी छाया को लेकर कुछ अन्य महिलाओं के साथ भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने आई थीं। जिस समय सड़क पर भगदड़ मची वह मुख्य पंडाल के पास थीं। चप्पल पहनने लगीं तभी बेटी छाया का हाथ छूट गया और वह लापता हो गई।