फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh MP Satish Gautam faces trial in a case of concealing education

Aligarh: सांसद सतीश गौतम के खिलाफ एजुकेशन छुपाने के मामले में हुई सुनवाई, अब 20 अगस्त को होगी अगली पेशी

Mon, 03 Aug 2026 04:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 03 Aug 2026 04:07 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सांसद सतीश गौतम पर यह गंभीर आरोप लगा था कि उन्होंने अपना नामांकन पर्चा दाखिल करते समय अपनी शैक्षणिक योग्यता  की जानकारी छिपाई थी।

विज्ञापन
Aligarh MP Satish Gautam faces trial in a case of concealing education
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के एमपी-एमएलए कोर्ट में सांसद सतीश गौतम के खिलाफ चल रहे मामले में 3 अगस्त को सुनवाई हुई। सांसद की तरफ से उनके अधिवक्ता अदालत में हाजिर हुए और वकालतनामा दाखिल किया। साथ ही, सांसद की ओर से मामले में जवाब प्रस्तुत करने के लिए 20 अगस्त 2026 तक का समय मांगा गया है। 

विज्ञापन


अदालत ने इस पर संज्ञान लेते हुए अब अगली सुनवाई के लिए 20 अगस्त 2026 की तारीख मुकर्रर की है। इससे पहले न्यायालय ने सांसद सतीश गौतम को नोटिस जारी कर 27 जुलाई को आपत्ति प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, लेकिन 27 जुलाई को सुनवाई न हो पाने के कारण अगली तिथि 3 अगस्त निर्धारित की गई थी। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सांसद सतीश गौतम पर यह गंभीर आरोप लगा था कि उन्होंने अपना नामांकन पर्चा दाखिल करते समय अपनी शैक्षणिक योग्यता  की जानकारी छिपाई थी। इसी बात को आधार बनाते हुए अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे पंडित केशव देव गौतम ने 21 मार्च 2025 को अलीगढ़ के एमपी-एमएलए कोर्ट में सांसद सतीश गौतम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है और अब अदालत में अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed