फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली, मुंबई से भागकर आए 192 को मिली छुट्टी, गए घर 

Mon, 13 Apr 2020 11:19 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Apr 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
192 escaped from Delhi, Mumbai, discharged, gone home
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लॉकडाउन के बाद दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र सहित देश के दूसरे हिस्सों से पलायित होकर यहां आए 192 लोगों को सोमवार को क्वारंटीन सेंटर्स से छुट्टी दे दी गई। अब वे अपने घर जा सकेंगे। कुछ लोग प्रशासन द्वारा भेज दिए गए हैं जबकि कुछ मंगलवार को अपने सगे संबंधियों के साथ घर जाएंगे।



उधर, करेली स्थिति अलग-अलग गेस्ट हाउसों में क्वारंटीन लोगों को अभी छुट्टी नहीं मिली है और न ही उनका क्वारंटीन अवधि समाप्त हुआ है। इसके साथ ही उनकी जांच रिपोर्ट भी नहीं आ सकी है। इसके चलते उन्हें अभी क्वारंटीन सेंटर्स में ही रहने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जब एक गेस्ट हाउस में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आएगी तो ही छोड़ा जाएगा। उधर, प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक ऐसे लोगोें को छोड़ने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जाएगी। 

192 escaped from Delhi, Mumbai, discharged, gone home
prayagraj news - फोटो : prayagraj

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिन 192 लोगों को क्वारंटीन अवधि पूरा होने के बाद घर जाने की छुट्टी दी है, उनमें से केपी कम्युनिटी सेंटर के 109, बाघंबरी गद्दी के 64, कुंदन गेस्ट हाउस के 19 लोग शामिल है। ये सभी पलायित होकर यहां आए थे। जिला प्रशासन ने इन सभी लोगों को पकड़कर क्वारंटीन कर दिया था। इस दौरान इनकी सभी की लगातार स्क्त्रस्ीनिंग और स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया लेकिन किसी में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए।

लिहाजा 14 दिन की अवधि पूरी करने के बाद उन्हें घर जाने को कहा गया। हालांकि उन्हें इस बात की हिदायत दी गई है। कि वे घर पर अभी दो हफ्ते क्वारंटीन अवधि में रहेंगे। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्वारंटीन सेंटर्स से छुट्टी मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उनके चेहरे में खुशी थी और वे घर जाने के लिए आतुर नजर आए। जिला प्रशासन की ओर से केपी कम्युनिटी सेंटर पर एक बस भी भेजी गई थी। कुछ लोग उससे गए जबकि बहुत से लोग अपने सगे संबंधियों के साथ घर चले गए। कुछ लोगों के पैदल जाने की भी बात सामने आई है। 

192 escaped from Delhi, Mumbai, discharged, gone home
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर, करेली स्थित रॉयल गेस्ट हाउस, महबूबा गेस्ट हाउस, रंगोली गेस्ट हाउस, अंबर गेस्ट हाउस, जनवासा गेस्ट हाउस, शहनाई गेस्ट हाउस, शगुन गेस्ट हाउस आदि स्थानों पर क्वारंटीन हुए लोगों को अभी कोई रियायत नहीं दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक कुछ लोगों का अभी क्वारंटीन अवधि पूरी नहीं हुई है और न उनकी कोरोना की जांच रिपोर्ट आई है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। यदि किसी गेस्ट हाउस में क्वारंटीन सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आएगी तो सभी को एक साथ छुट्टी दे दी जाएगी। लेकिन अगर किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो छुट्टी मिलना मुश्किल है।

फिलहाल क्वारंटीन लोगों की जांच कराई जा रही है। इन गेस्ट हाउसों में क्वारंटीन लोग या तो जमातियों के संपर्क में रहे हैं या फिर किसी कोरोना संक्त्रस्मित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं। जिला कंट्रेलरूम के नोडल ऑफिसर एवं मुख्य राजस्व अधिकारी भानु प्रसाद यादव ने कहा कि छुट्टी मिलने के बाद सभी को वाहन द्वारा घर भेजा जाएगा। जो लोग दूसरे प्रदेशों और दूसरे देशों के हैं। उन्हें शासन के निर्देशानुसार उनके घरों को भेजा जाएगा। गेस्ट हाउसों में सात इंडोनेशियाई और नौ थाईलैंड नागरिक हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed