चंदौली में तैनात एक तहसीलदार ने कोरोना की आशंका जताई है। वे रहने वाले प्रतापुर ब्लॉक के हैं। उनके साथ उनका एक पड़ोसी भी एसआरएन चिकित्सालय में भर्ती हुआ है। सांस लेने में तकलीफ होने पर एक महिला को भी भर्ती कर आईसोलेट कर दिया गया है। इन सभी के नमूने मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। उधर, सीएमओ की ओर से सोमवार को 27 लोगों की जांच का नमूना भेजा गया है। इसमें 24 कोटवां-बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थापित कोविड-19 लेवन-1 के हॉस्पिटल में कोरोना के मरीजों का उपचार में लगे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के हैं।
प्रयागराजः चंदौली के तहसीलदार को कोरोना की आशंका, आईसोलेट किए गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके अलावा तीन और लोगों की जांच के लिए नमूना लिया गया है। ये नमूने मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और बीएचयू भेजे गए हैं। प्रतापपुर के रहने वाले तहसीलदार चंदौली में तैनात हैं। वे कोरोना की ड्यूटी में भी लगाए गए हैं। उन्हें जुकाम-बुखार की शिकायत हुई तो वे प्रतापपुर में अपने घर आए और जांच कराने के लिए खुद ही एसआरएन पहुंचे।
डॉक्टरों ने लक्षण देख भर्ती कर लिया गया है। उनके साथ उनका पड़ोसी भी भर्ती हुआ है। दोनों को वार्ड नंबर नौ में आईसोलेट किया गया है। एसआरएन में एक महिला भी भर्ती हुई है। वह कमला नेहरू अस्पताल से प्रसव के बाद सांस लेने में तकलीफ होने पर यहां लाई गई है। उसका नवजात कमला नेहरू के न्यूनेटल वार्ड में ही एडमिट है। आशंकावश उसे यहां भर्ती कराया गया है।
एसआरएन कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि तीनों के जांच के नमूने भेजे गए हैं। उधर, सीएमओ ने कोटवां-बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थापित कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल में नौ कोरोना मरीजों के उपचार में तैनात छह डॉक्टर, छह नर्स, छह स्वीपर, तीन वार्ड ब्वॉय सहित कुल 24 स्वास्थ्य कर्मियों के नमूने को भेज दिया गया है। इसके साथ उन्हें गेस्ट हाउस में 14 दिन के लिए पैसिव क्वारंटीन में भेज दिया गया है।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई के मुताबिक तीन अन्य लोगों के भी जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्त्रस्वार को 46, शनिवार को 52, रविवार को 33 और सोमवार को 27 नमूने भेजे गए। इसमें 52 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 106 की रिपोर्ट अभी आनी है। इनमें से ज्यादातर नमूने करेली स्थित जनवासा गेस्ट हाउस, महबूबा गेस्ट हाउस, अंबर गेस्ट हाउस, रॉयल और रंगोली गेस्ट हाउस शामिल है।