{"_id":"6a77ff4116e8bbe9ee084697","slug":"atiq-ahmed-son-death-talk-of-shaista-attending-aban-burial-police-says-no-woman-officially-identified-shaista-2026-08-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atiq Ahmed Son Death: अबान को अंतिम बार देखने आई थी मां शाइस्ता! दावे पर पुलिस ने कही ये बात; पूरी टाइम लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atiq Ahmed Son Death: अबान को अंतिम बार देखने आई थी मां शाइस्ता! दावे पर पुलिस ने कही ये बात; पूरी टाइम लाइन
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:01 AM IST
सार
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान के सुपुर्द-ए-खाक में शाइस्ता के पहुंचने की चर्चा जोरों पर रही। कब्रिस्तान के दूसरी ओर गिरी हुई दीवार के पास कई महिलाएं खड़ी थीं, इनमें शाइस्ता के होने की चर्चा रही। हालांकि पुलिस ने शाइस्ता के मौके पर मौजूद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
1 of 17
atiq ahmed son death
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रयागराज में माफिया अतिक के छोटे बेटे अबान के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान कब्रिस्तान के दूसरी ओर गिरी हुई दीवार के पास कई महिलाएं खड़ी नजर आईं। दावा किया गया कि इनमें अबान की मां शाइस्ता परवीन भी मौजूद थीं, हालांकि पुलिस ने शाइस्ता परवीन के मौके पर मौजूद होने की आधिकारिक पुष्टि से इन्कार किया है।
दावा किया गया कि शाइस्ता परवीन पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कब्रिस्तान के अंदर आए बिना दूर से ही अबान को अंतिम विदाई दे रही थीं। शाइस्ता के मौके पर मौजूद होने की चर्चा के बाद लोगों की नजरें भी उस ओर टिक गईं। डीसीपी मनीष शांडिल्य ने बताया कि आसपास काफी लोग मौजूद थे। किसी महिला की पहचान शाइस्ता के रूप में आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है।
2 of 17
अबान अहमद के जनाजे में शमिल होने पहुंचे बड़े भाई उमर के साथ मौजूद भीड़ को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ को पीछे हटाती रही पुलिस
अबान के जनाजे के दौरान अली और उमर के पहुंचते ही मौके पर भीड़ बढ़ गई। पुलिस और सुरक्षाकर्मी लोगों को पीछे हटाया। मौके पर मस्जिद की माइक से लगातार निर्देश दिया गया कि गाड़ियों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षा घेरे के पीछे रहें।
3 of 17
अबान अहमद के जनाजे में शमिल होने पहुंचे बड़े भाई उमर के साथ मौजूद भीड़ को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मस्जिद के स्पीकर से भी लोगों से भीड़ को नियंत्रित रखने और गाड़ी के आसपास से पीछे हटने की अपील की। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लोगों को उमर और अली की गाड़ी के पास जाने से रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 17
अबान के जनाजे में शमिल बड़े भाई उमर, अली और अहजम
- फोटो : अमर उजाला
बुआ और भाई अहजम से एक घंटे तक की बात
अबान के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान अली और उमर की बुआ परवीन कुरैशी और भाई अहजम के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। इस दौरान क्या बात हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
5 of 17
अबान अहमद के जनाजे में शमिल होने पहुंचे लोगों की पुलिस से झड़प भी हुई
- फोटो : अमर उजाला
अबान के सुपुर्द-ए-खाक के बाद परिवार के लोग धीरे-धीरे रवाना होने लगे। वहीं, पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। रात करीब आठ बजे अली को झांसी और उमर को लखनऊ लेकर पुलिस रवाना हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।