जिला प्रशासन ने लॉकडाउन की वजह से दाल, आटा, आलू, प्याज आदि का फुटकर में दाम निर्धारित कर रखा है लेकिन, शहर के कुछ थोक कारोबारियों ने प्रशासन के आदेश को दरकिनार कर दिया है। प्रशासन ने अरहर दाल का दाम थोक में 82 रुपये फिक्स कर रखा है लेकिन, बीते कुछ रोज से शहर की थोक मंडियों में दाल का दाम कारोबारियों ने 86 से 88 रुपये कर दिया है। इस वजह से मजबूरी में फुटकर कारोबारियों ने भी दाल के दाम बढ़ा दिए हैं।
{"_id":"5e94a8308ebc3e76876a3065","slug":"bypassing-the-order-of-administration-wholesalers-increased-the-price-of-pulses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रशासन का आदेश दरकिनार, थोक विक्रेताओं ने बढ़ा दिए दाल के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन का आदेश दरकिनार, थोक विक्रेताओं ने बढ़ा दिए दाल के दाम
Mon, 13 Apr 2020 11:28 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
pulse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल, काला चना, मूंग, दाल चना, अरहर, मलका, मसूर, की दाल 20 फीसदी जबकि उड़द, राजमाह की दाल के दाम दस फीसदी गिर गए हैं।
प्रयागराज में दाल मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र के तमाम शहरों से आती है। मुट्ठीगंज स्थित थोक मंडी से ही दाल की सप्लाई जिले भर में होती है। मुट्ठीगंज से ही तमाम फुटकर व्यापारी दाल खरीदते हैं। बीते कुछ रोज से थोक बाजार में दाल के दाम में एकाएक तेजी आ गई। बताया जा रहा है कि शहर के कुछ थोक व्यापारी प्रयागराज में आने वाली दाल जौनपुर, फैजाबाद, वाराणसी, आजमगढ़ आदि जिलों के व्यापारी को बेच दे रहे हैं।
यहां व्यापारियों ने सभी तरह की दाल के दाम में पांच से आठ रुपये किलो की थोक में वृद्धि कर दी है। आजाद नगर के फुटकर कारोबारी दीपक केसरवानी ने बताया कि अरहर दाल थोक का रेट 82 और फुटकर रेट 85 रुपये है, लेकिन अब मुट्ठीगंज के तमाम कारोबारी अरहर दाल 86 से 88 रुपये में बेच रहे हैं। इस वजह से फुटकर बार में दाल का दाम मजबूरी में 90 रुपये करना पड़ा है। राजरूपपुर के फुटकर कारोबारी अनय गुप्ता ने भी मुट्ठीगंज मंडी के व्यापारियों द्वारा दाल का दाम बढ़ाने की बात बताई। रामबाग के प्रिंस गुप्ता ने बताया कि थोक व्यापारी दाल की पक्की रसीद भी नहीं मुहैया करवा रहे।
दाल का रेट
प्रशासन का थोक रेट प्रशासन का फुटकर रेट थोक रेट अब फुटकर रेट अब
अरहर 82 85 86-88 90-95
उड़द दाल 100 110 105-108 115-120
काली उड़द दाल 100 110 105-108 115-120
मंसूर दाल 60 65 62-66 70-75
चना दाल 56 62 60-62 65-70