{"_id":"5edfed8fc6eaf96fef1a9615","slug":"corona-investigation-of-eight-hundred-people-will-now-be-done-in-24-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona News: 24 घंटे में अब होगी आठ सौ लोगों की कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona News: 24 घंटे में अब होगी आठ सौ लोगों की कोरोना जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
Link Copied
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन ने मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच की क्षमता बढ़ा दी है। अब यहां 24 घंटे में आठ सौ जांचें हो सकेंगी। मेडिकल कॉलेज में इसके लिए तैयारी भी कर ली गई है।
मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच अप्रैल में शुरू हुई थी। शुरू में जांच की क्षमता एक शिफ्ट में 50 नमूनों की थी। लेकिन, पूल टेस्टिंग में यह जांच की संख्या 10 गुना बढ़ जाती है। यह जांच अभी मैनुअल तरीके से हो रही है लेकिन, शासन की ओर से क्षमता बढ़ा दिए जाने के बाद ऑटो आरएनए एक्सट्रैक्शन मशीन मंगाई गई है।
Trending Videos
2 of 3
corona lab in mln medical college prayagraj
- फोटो : prayagraj
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि मशीन आ गई है। उसमें जांच शुरू करने के लिए कुछ और तकनीकी चीजों की जरूरत है। उसे भी मंगाया गया है। नई मशीन के आने से जांच में आरएनए अपने आप निकल आएगा और उसके उसे आरटीपीसीआर (टेस्ट की एक विधि) पर लगाकर पॉजिटिव और निगेटिव का पता लगा लिया जाएगा। यह आरएनए एक्सट्रैक्शन मशीन ऑटोमेटेड है और इसमें मैनुअली प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग की डॉ. मोनिका बताती हैं कि अभी तक आरएनए मैनुअली निकाला जाता है। जिससे जांच पूरी करने में आठ घंटे तक समय लग जाते हैं लेकिन, नई मशीन में समय कम लगेगा और जांच भी अधिक हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अभी नई मशीन से जांच शुरू नहीं हो सकी है। कुछ जांच सामग्रियां मंगाई गई है। आने के बाद शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
BSL-3 Lab of Moti Lal Nehru Medical College, Corona will be examined from today.
- फोटो : prayagraj
मेडिकल कॉलेज में प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर के नमूने आते हैं। हालांकि इस समय पांच जिलों के ही नमूने आ रहे हैं लेकिन कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जांच की संख्या भी बढ़ गई है। अकेले प्रयागराज में रोजाना दो सौ से ढाई सौ नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इससे जांच का भार बढ़ गया है। नई मशीन से जांच शुरू होने के बाद संक्रमण के मामलों को ज्यादा संख्या में चिह्नित किया जा सकेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।