{"_id":"6113f147d0a0205a7c6de85b","slug":"flood-in-prayagraj-flood-affected-breathed-a-sigh-of-relief-due-to-the-sign-of-reduction-in-water-level","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में बाढ़ : गंगा-यमुना में पानी की बढ़त ने फिर पकड़ी रफ्तार, आज से राहत मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में बाढ़ : गंगा-यमुना में पानी की बढ़त ने फिर पकड़ी रफ्तार, आज से राहत मिलने की उम्मीद
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:17 AM IST
सार
24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 24 सेमी तथा यमुना में 11 सेमी से अधिक की बढ़ोतरी
बुधवार की रात 10 बजे फाफामऊ में जलस्तर 86.06, छतनाग में 85.32 तथा नैनी में 85.80 मीटर रहा
दिन में जलस्तर में कमी से राहत की जगी थीं उम्मीदें लेकिन बारिश ने फेरा पानी
विज्ञापन
1 of 15
prayagraj news : राजापुर क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस जाने से मकान के एक तल डूब गए है। इस दौरान पानी में फसी स्कूटर को निकालते का प्रयास करते लोग।
- फोटो : prayagraj
गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी बुधवार को एक दिन पहले की अपेक्षा कुछ धीमी रही, लेकिन शाम तक दोनों नदियाें ने फिर तेजी पकड़ ली। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 24 तथा यमुना में 11 सेमी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका नतीजा है कि कोरांव को छोड़कर जिले की शेष सात तहसीलें बाढ़ की चपेट में आ गई हैं। 98 मोहल्ले और गांव तो पूरी तरह से बाढ़ में घिर गए हैं।
Trending Videos
2 of 15
prayagraj news : गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण छोटा बघाड़ा क्षेत्र में घर के एक तल डूब गए हैं।
- फोटो : prayagraj
जिले में गंगा और यमुना दोनों ही नदियां खतरे के निशान से सवा मीटर से भी अधिक ऊंचाई से बह रही हैं। दोनों नदियों का खतरे का निशान 84.73 मीटर है। इसके विपरीत सिंचाई विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मंगलवार की रात 10 बजे फाफामऊ में जलस्तर 85.86, छतनाग में 85.07 तथा नैनी में 85.68 मीटर था। वहीं बुधवार की रात 10 बजे फाफामऊ में जलस्तर 86.06, छतनाग में 85.32 तथा नैनी में 85.80 मीटर पहुंच गया। इस दौरान नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 15
prayagraj news : करेली स्थित गौस नगर में बाढ़ का पानी पहुंच जाने से घरों में कैद रहने को मजबूूर लोग।
- फोटो : prayagraj
मंगलवार की रात में नैनी में जलस्तर स्थिर रहा। वहीं गंगा के जलस्तर में प्रति घंटा आधा से एक सेमी की बढ़ोतरी जारी रही। हालांकि बुधवार को सुबह छह बजे तीनों नदियों के जलस्तर पर बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस समय फाफामऊ में जलस्तर 86.02, छतना में 85.17 तथा नैनी में 85.72 मीटर रहा। 10 बजे तक दोनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रही लेकिन दिन में 12 बजे के आंकड़े कुछ राहत देने वाले रहे।
4 of 15
prayagraj news : सलोरी इलाके में बाढ़ के पानी में लोगों के घर डूूब जाने के कारण घरों में कैद रहने को मजबूर लोग।
- फोटो : prayagraj
फाफामऊ में जलस्तर में प्रति घंटा एक सेमी की कमी दर्ज की गई। हालांकि अन्य दोनों स्थानों पर जलस्तर में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहा। दिन में चार बजे जलस्तर में कमी तो दर्ज नहीं की गई लेकिन गंगा एवं यमुना दोनों नदियों का जलस्तर स्थिर हो गया था। सिर्फ छतनाग में प्रति घंटा एक सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चूंकि ऊपर से भी पानी छोड़े जाने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
5 of 15
prayagraj news : यमुना के जलस्तर में वृद्घि के कारण पुराने यमुना पुल के पास कुछ ऐसा दिखा नजारा।
- फोटो : prayagraj
ऐसे में इसके जलस्तर में कमी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन शाम छह बजे की रिपोर्ट ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस दौरान फाफामऊ एवं नैनी के जलस्तर में प्रति घंटा आधा सेमी तथा छतनाग में एक सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात आठ बजे भी जलस्तर में बढ़ोतरी का यही ट्रेंड बना रहा और फाफामऊ में जलस्तर 86.05 मीटर तक पहुंच गया। छतनाग में जलस्तर 85.31 तथा नैनी में 85.79 मीटर दर्ज किया गया। अफसरों का कहना है कि पीछे की तरफ दोनों नदियों में पानी नहीं छोड़ा गया है। लगातार बारिश की वजह से जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।