{"_id":"69d35ef486a308fab80a8a72","slug":"in-hathigahan-nawabganj-rioters-resorted-to-stone-pelting-and-arson-smashed-car-windows-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : नवाबगंज के हथिगहां में दबंगों का तांडव, पथराव और आगजनी, कार के शीशे तोड़े, कई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : नवाबगंज के हथिगहां में दबंगों का तांडव, पथराव और आगजनी, कार के शीशे तोड़े, कई हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार
नवाबगंज के हथिगंहा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के दौरान उपद्रवियों ने जमकर कहर बरपाया। ईंट-पत्थर चलने से चार लोग घायल हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रैक्टर और बाइक में आग लगा दी और कार के शीशे तोड़ दिए।
नवाबगंज के हथिगहां में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
- फोटो : संवाद।
विज्ञापन
विस्तार
नवाबगंज के हथिगंहा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के दौरान उपद्रवियों ने जमकर कहर बरपाया। ईंट-पत्थर चलने से चार लोग घायल हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रैक्टर और बाइक में आग लगा दी और कार के शीशे तोड़ दिए। मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos
मोहम्मदपुर हथिगंहा निवासी मुन्ना यादव की हार्डवेयर की दुकान हथिगहां चौराहे पर है। बताया जाता है कि मुन्ना यादव बीती देर रात अपने भाई नितिन यादव के साथ घर जा रहा था। जैसे वह वह हथिगंहा सड़क मार्ग पर पहुंचा था कि कारोबारी काली शंकर के बेटे विभव गुप्ता ने मुन्ना यादव को थप्पड़ जड़ दिया। भाई को अपमानित देखकर मुन्ना यादव के छोटे भाई नितिन यादव ने विरोध किया तो वहां पर मौजूद लोगों ने हंगामा करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते मुन्ना यादव के गांव के काफी लोग हथिगंहा बाजार आ गए। आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थर चलाते हुए ट्रैक्टर तथा बाइक में आग लगा दी और कार के शीशे तोड़ दिए। हंगामा और बवाल की जानकारी मिलते ही नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवी तत्वों को खदेड़ दिया। इस दौरान किए गए पथराव में पत्थर लगने अभय गुप्ता, विभव गुप्ता तथा उषा देवी तथा दूसरे पक्ष नितिन यादव घायल हो गए। घायलों में नितिन यादव की हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि नितिन यादव के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।