सब्सक्राइब करें

सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर शिवमय हुई संगमनगरी

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Aug 2021 10:50 PM IST
सार

सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर शिवमय हुई संगमनगरी, मनकामेश्वर में लगी लंबी कतार, न्यायमूर्तियों ने भी लगाई हाजिरी

विज्ञापन
Huge crowd gathered in Shiv temples on the last Monday of Sawan
prayagraj news : सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में जलाभिषेक करती युवतियां। - फोटो : prayagraj

सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए संगम से लेकर शिवालयों तक श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। संगम के अलावा गंगा के अन्य घाटों पर बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। पुण्य की डुबकी लगाने के साथ ही भक्तों ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर वर्ष भर के मंगल की कामना की। मनकामेश्वर महादेव में कई न्यायमूर्तियों, अफसरों और संतों ने हाजिरी लगाई।



गंगा की बाढ़ उतरने का असर आखिरी सोमवार के जलाभिषेक पर देखा गया। भोर से ही उत्साह के बीच संगम में डुबकी लगाने के लिए भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी। बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे के साथ आम भक्तों के अलावा कांवड़िये भी जल भरने के लिए पहुंचने लगे। संगम पर स्नान के साथ ही तीर्थपुरोहितों की चौकियों पर तिलक, त्रिपुंड लगने लगे। कहीं अनुष्ठान तो कहीं कामनाओं के दीये जलते रहे। अन्न, वस्त्र का दान भी होता रहा। त्रिवेणी मार्ग के अलावा काली मार्ग पर कतारबद्ध गरीबों को अन्न, वस्त्र का दान तक भोले भक्त पुण्य कमाते रहे। यहां से जल लेकर कोई मनकामेश्वर तो कोई भरद्वाजेश्वर और दशाश्वमेधेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए पहुंचता रहा।

Trending Videos
Huge crowd gathered in Shiv temples on the last Monday of Sawan
prayagraj news : मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : prayagraj

यमुना तट स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में चार बजे भोर में मंगला आरती के बाद आम भक्तों के लिए पट खोल दिए गए। इसी के साथ दर्शन और जलाभिषेक आरंभ हो गया। इस दिन न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान, न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया और न्यायमूर्ति नीरज त्रिपाठी ने मनकामेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। आम भक्तों की लंबी कतारें दिन भर लगी रहीं। पुरुष और महिलाओं ने अलग-अलग लाइन में लगकर बाबा का दर्शन किया। दोपहर 12 बजे बोग आरती हुई। इस दौरान 15 मिनट के लिए साफ-सपाई के लिए दर्शन रोका गया। इसके बाद अपनी बारी के इंतजार में खड़े श्रद्धालु फिर आगे बढ़ने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Huge crowd gathered in Shiv temples on the last Monday of Sawan
prayagraj news : मनकामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : prayagraj

मंदिर के प्रधान पुजारी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी अन्य पुजारियों और सेवादारों के साथ मंदिर परिसर में सहज दर्शन की व्यवस्था देखते रहे, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी तरग अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में भी हर हर महादेव के जयघोष के साथ दिन भर जलाभिषेक चलता रहा। मंदिर के पुजारी राजेंद्र पुरी की मौजूदगी में सुबह पंचामृत स्नान और मंगला आरती के बाद इस मंदिर में दर्शन आरंभ हुआ। कर्नलगंज स्थित भरद्वाजेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से शाम तक श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे। इसी तरह तक्षक तीर्थ, पंडिला महादेव, नागवासुकि मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। दशाश्वमेध घाट स्थित दशाश्वमेध मंदिर में सुबह से शाम तक लोग अपनी-अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक कराते रहे।

Huge crowd gathered in Shiv temples on the last Monday of Sawan
prayagraj news : सावन के चौथे सोमवार को हनुमत निकेतन स्थित शिवालय में दर्शन पूजन करते भक्त। - फोटो : prayagraj

मंदार-मोगरा के फूलों से सजा मनकामेश्वर का दरबार
सावन के चौथे सोमवार को यमुना तट स्थित मनकामेश्वर महादेव का शृंगार मोगरा, मदार, गेंदा, गुलाब और बेला के फूलों से किया गया। रंग-बिरंगे फूलों से महादेव के गर्भगृह को भव्यता से सजाया गया था। पुजारी श्रीधरानंद ने रात 11 बजे सविधि मंत्रों के साथ आरती उतारी।

विज्ञापन
Huge crowd gathered in Shiv temples on the last Monday of Sawan
prayagraj news : सावन के चौथे सोमवार को हनुमत निकेतन स्थित शिवालय में दर्शन पूजन करते भक्त। - फोटो : prayagraj
कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ
सावन के चौथे सोमवार को त्रिवेणी बांध स्थित कृपासिंधु हनुमान मंदिर में कोरोना से मुक्ति के लिए पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ में सैकड़ों संतों-भक्तों ने हिस्सा लिया। मुख्य यजमान डॉ शैलेंद्र अवस्थी के अलावा ज्योत्सना मिश्रा, रीता देवी, दीपक पांडेय, निधि पांडेय ने भगवान भोलेनाथ का दूध-दही से अभिषेक किया। यज्ञ स्थल पर महाशिवपुराण की कथा के बाद यज्ञ संयोजक श्याम सूरत पांडेय ने शिव पुराण में वर्णित शिवलिंग की महिमा का बखान किया। इस मौके पर सत्य प्रकाश पांडेय, संरक्षक फूलचंद्र दुबे, बीके पांडेय,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक तिवारी, डॉ सत्या पांडेय, राजेंद्र तिवारी दुकानजी,  महासचिव सत्य प्रकाश पांडेय, उमानाथ मिश्रा, रेखा मिश्रा, योगिराज देवरहा जंगल बाबा, श्रवण दुबे, अवधेश तिवारी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

यमुना तट पर भी भक्तों ने किया पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक
सावन के आखिरी सोमवार पर जनहित त्रिवेणी आरती समिति की ओर से यमुना के शिवाला घाट मंदिर परिसर में पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की गई। पं अंकुश शर्मा के आचार्यत्व में रुद्राभिषेक हुआ। इस दौरान संस्था के हेमंत पांडेय, प्रण विजय सिंह, शांतनु शर्मा, शिवम मिश्रा, मोनू पंडा, गौतम शर्मा, सोनू पाठक, अनूप शर्मा, कार्तिक मिश्रा, तुलसी दास, शुभ पांडेय, देव भारद्वाज, सुधीर केसरवानी समेत तमाम भक्त उपस्थित रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed