संगम की रेती पर बसी तंबुओं की नगरी में चलाचली की बेला है। जप, तप, संयम के संगम के साथ तकरीबन माह भर का कल्पवास मंगलवार को माघी पूर्णिमा पर डुबकी के साथ पूरा होगा। फिर कल्पवासी शिविरों से अपने-अपने घरों के लिए विदा हो जाएंगे। एक समय भोजन, दो या तीन बार गंगा स्नान और भूमि पर शयन जैसे अनुशासन से इतर भी कल्पवासी फिलहाल सभी संकल्प पूरेकरने में जुटे हैं। विदा की बेला में शिविरों में अखंड रामायण, सुंदरकांड पाठ, श्रीसत्यनारायण कथा जैसे अनुष्ठान जारी हैं। शिविर की परंपरा पूरी करते हुए तीर्थपुरोहित को सज्जादान के साथ ही शिविर-शिविर भंडारा भी जारी है। अचला सप्तमी से आरंभ अनुष्ठान, भंडारा और सज्जादान का क्रम माघी पूर्णिमा तक जारी रहेगा।
{"_id":"5c69711ebdec2217f5588852","slug":"kumbh-2019-all-akhara-started-off-from-the-mela","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संगम की रेती पर आई चलाचली की बेला, माघी पूर्णिमा पर डुबकी के बाद खत्म हो जाएगा कल्पवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम की रेती पर आई चलाचली की बेला, माघी पूर्णिमा पर डुबकी के बाद खत्म हो जाएगा कल्पवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 17 Feb 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019
Trending Videos
Kumbh 2019
सेक्टर छह के कैलाशपुरी मार्ग स्थित जगदीश सेवा संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट में कल्पवास कर रहे इफको के मैनेजर इंट्रूमेंट पवन कुमार द्विवेदी बोले, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने आशीर्वचन दिया। रविवार को भंडारा और पूर्णिमा पर महंत सुदामा दास के आचार्यत्व में सत्यनारायण व्रत कथा होगी। खीर-पूड़ी के भोग प्रसाद और सभी के स्नेह-आशीर्वाद के सभी शिविरों से विदा लेेंगे। इससे पहले सवा लाख गायत्री जप की पूर्णाहुति भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh 2019
सेक्टर चौदह के हरिश्चंद्र मार्ग स्थित तीर्थपुरोहित आशुतोष के शिविर में कल्पवास कर रहे फैजाबाद के तेजबहादुर सिंह और प्रकाश कुमारी ने अखंड रामायण पाठ का आरंभ कराया। रविवार को पूर्णाहुति पर परंपरानुसार भंडारा के साथ ही गोदान और तीर्थपुरोहित को सज्जादान भी किया जाएगा। इसके तहत घर-गृहस्थी में काम आने वाली कई प्रकार की वस्तुओं सहित चूल्हा, बर्तन, कपड़े, रजाई-गद्दा, चप्पल, चटाई, चारपाई आदि के अतिरिक्त पांच प्रकार के अन्न का दान भी शामिल रहेगा।
Kumbh 2019
सेक्टर दस स्थित डॉ.देवी प्रसाद गौड़ प्राच्य विद्या अनुसंधान संस्थान शिविर में श्रीमद्भागवताचार्य आचार्य अमिताभ की ओर से श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति हुई। साथ ही शिविर में हुए सर्वमंगल अनुष्ठान तथा सेवा संकल्प के तहत जरूरतमंदों को दवा वितरण आदि के क्रम में समष्टि भंडारा भी आयोजित किया गया। संचालिका सुदेवी गौड़ ने कहा, कथा-भागवत के साथ ही संतों की सेवा, दान-सम्मान के साथ समष्टि से शिविर को पूर्णता मिली। चंद रोज बचे होने पर कल्पवासी अपने अनुष्ठान पूरे करने सहित अपना सामान सहेजने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Kumbh 2019
माह भर साथ-साथ रहने, साथ गंगा स्नान के लिए जाने और कथा-भागवत में शामिल होने सहित सुख-दुख बांटने से तीर्थपुरोहित और शिविर के कल्पवासियों में एक-दूसरे के प्रति इतना लगाव है कि विदा की बेला में लोग भावुक हैं। लोगों ने एक दूसरे का पता, मोबाइल नंबर भी लिया है। अगले वर्ष फिर आने के संकल्प के साथ विदा से पूर्व कल्पवासी अखंड रामायण, कथा, भंडारा प्रसाद के अतिरिक्त यथाशक्ति तुलसी विदाई, गंगा पूजन, तीर्थपुरोहित को सज्जादान देंगे।
