सब्सक्राइब करें

Kumbh Mela 2019: माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर चलेंगी 49 स्पेशल ट्रेनें, ढाई हजार बसें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019: Maghi Purnima snan Parv, 49 special trains, two and a half thousand buses operated
Kumbh Special

कुंभ मेले के पांचवें स्नान पर्व की तैयारियों के लिए रेलवे और रोडवेज ने अंतिम रूप दे दिया है। माघी पूर्णिमा के अवसर पर रेलवे ने 49 स्पेशल ट्रेनों को चलाने की तैयारी की है। इसमें से 29 ट्रेनें समयसारिणी के हिसाब से चलाई जाएंगी। रेलवे की तरह ही रोडवेज ने भी माघी पूर्णिमा को देखते हुए ढाई हजार बसें चलाने का निर्णय लिया है। 19 फरवरी को आयोजित इस स्नान पर्व के साथ ही उसके एक दिन पहले एवं एक दिन बाद रोडवेज शहर में 500 शटल बसों का भी संचालन करेगा।

Trending Videos
Kumbh Mela 2019: Maghi Purnima snan Parv, 49 special trains, two and a half thousand buses operated
डेमो

माघी पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से 19, 20 एवं 21 फरवरी को इलाहाबाद जंक्शन, नैनी एवं छिवकी से 19 स्पेशल ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के हिसाब से किया जाएगा। इलाहाबाद सिटी एवं झूंसी से तीन, प्रयाग जंक्शन से कुल सात ट्रेनें विभिन्न स्थानों के लिए चलाई जाएंगी। इस तरह से 19 फरवरी को शहर के सभी प्रमुख स्टेशनों से 29 ट्रेनें समय सारिणी से एवं 20 का संचालन भीड़ के हिसाब से होगा। उसके अगले दिन 20 फरवरी को भी कुल 45 ट्रेनों का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019: Maghi Purnima snan Parv, 49 special trains, two and a half thousand buses operated
Shuttle bus service

इसमें 25 ट्रेनें समय सारिणी से और 20 ट्रेनें स्टेशनों  पर आने वाली भीड़ को देखते हुए चलाई जाएगी। उधर, यूपी रोडवेज ने ढाई हजार  बसों का चलाने को कहा है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक सभी अस्थायी बस स्टेशनों से बसों का संचालन होगा। सिविल लाइंस बस स्टेशन से कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, फैजाबाद रूट की बसें चलाई जा सकती है। इसके अलावा 18 से 20 फरवरी के मध्य शटल बसों का भी संचालन शहर के विभिन्न रूटों  पर होगा।

Kumbh Mela 2019: Maghi Purnima snan Parv, 49 special trains, two and a half thousand buses operated
फाइल फोटो

19 फरवरी को स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी

इलाहाबाद जंक्शन से
फतेहपुर    सुबह 05.00 बजे
कानपुर    सुबह 06.30 बजे
फतेहपुर    सुबह 10.15 बजे
कानपुर    दिन    02.15 बजे
कानपुर    शाम 04.45 बजे
कानपुर    रात 08.15 बजे
दीनदयाल उपाध्याय    सुबह 06.00 बजे
दीनदयाल उपाध्याय    सुबह 07.30 बजे
दीनदयाल उपाध्याय    दिन 12.00 बजे
चोपन    दिन 03.00 बजे
दीनदयाल उपाध्याय    शाम 06.30 बजे
दीनदयाल उपाध्याय    रात 09.00 बजे
झांसी    सुबह 08.30 बजे
सतना    सुबह 11.30 बजे
बांदा    दिन 02.30 बजे

विज्ञापन
Kumbh Mela 2019: Maghi Purnima snan Parv, 49 special trains, two and a half thousand buses operated
naini Junction
नैनी जंक्शन से
सतना    दिन में 01.30 बजे
झांसी    शाम 06.00 बजे
इलाहाबाद छिवकी से
झांसी    शाम 04.00 बजे
इटारसी    शाम 07.30 बजे
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed