सब्सक्राइब करें

LockDown In UP: प्रयागराज में फिर ठहर गई जिंदगी, पुलिस ने राशन की भी दुकानें कराईं बंद

news desk amar ujala, prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jul 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
LockDown in UP: life stopped again in Prayagraj, police also closed ration shops
Prayagraj News - फोटो : prayagraj
प्रयागराज में फिर एक बार जिंदगी ठहर गई है। पुलिस लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने में जुट गई है। शनिवार की सुबह कुछ राशन की दुकानें शहर में खुली थीं, जिसे प्रशासन ने बंद करा दिया है। पूरे शहर में सियापा पसर गया है। 
Trending Videos
LockDown in UP: life stopped again in Prayagraj, police also closed ration shops
Prayagraj News - फोटो : prayagraj
शहर में लॉकडाउन से भी अधिक सख्ती चल रही है। कटरा, खुल्दाबाद, सिविल लाइंस, चौक, बहादुरगंज, मुट्ठीगंज आदि इलाकों में कुछ राशन की दुकानें खुली थीं, जिसे पुलिस ने बंद करा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
LockDown in UP: life stopped again in Prayagraj, police also closed ration shops
Prayagraj News - फोटो : prayagraj
प्रदेश भर में 55 घंटे की पाबंदी ऐसी रहेगी शनिवार को पुराने शहर के तमाम मोहल्लों में सब्जियों के भी ठेले नहीं लग सके। गली मोहल्लों में किराने की दुकानें तो खुली लेकिन पुलिस की सख्ती की वजह से तमाम लोगों को थोड़ी ही देर में अपने शटर गिराने पड़े। कुछ ने हिम्मत करके दुकानें खोली तो  उन्होंने आधे ही शटर खोलें। बाहर से आने वाले दूधियए  भी भी अपने तमाम ग्राहकों के घर नहीं पहुंच सके।
 
LockDown in UP: life stopped again in Prayagraj, police also closed ration shops
Prayagraj News - फोटो : prayagraj
शहर के बाजार एवं दफ्तर बंद होने का असर ट्रेन और विमान में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या पर भी पड़ा। दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस एवं कुछ अन्य ट्रेनों के कई टिकट यात्रियों ने निरस्त करवा दिए। यही हाल विमान सेवा का भी रहा। कई दिन बाद ट्रेनों और विमान का लोड फैक्टर 50 फ़ीसदी से नीचे आ गया।
विज्ञापन
LockDown in UP: life stopped again in Prayagraj, police also closed ration shops
Prayagraj News - फोटो : prayagraj
पुलिस ने शुक्रवार को रात दस बजे से ही लॉकडाउन शुरू होने के साथ सख्ती शुरू कर दी थी। शहर के अधिकांश इलाकों में सड़कों को वन वे कर दिया गया है। शनिवार को सुबह से ही सड़क पर वाहन से जाने वालों की चेकिंग शुरू कर दी गई। सुबह मार्निंग वाक पर निकलने वालों से भी कई जगहों पर पूछताछ की गई और उन्हें घरों में रहने की सलाह दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed