फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MahaKumbh: श्रद्धालुओं की बाइक तक बंद... अफसरों की गाड़ियों से मेले में ढोए जा रहे रिश्तेदार; देखें तस्वीरें

Sat, 15 Feb 2025 01:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Feb 2025 01:15 PM IST
सार

वीआईपी प्रोटोकॉल को लेकर दिए गए निर्देश बेअसर साबित हो गए हैं। प्रशासनिक वाहनों की आड़ में वीआईपी स्नान का खेल चल रहा है। आम श्रद्धालुओं के लिए बाइक की एंट्री भी बंद है। पैदल चलने पर भी नियम हैं। 

विज्ञापन
MahaKumbh 2025 bikes of devotees are banned relatives are being transported to fair in vehicles of officers
MahaKumbh 2025 - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ में आम श्रद्धालुओं की नाराजगी व वीआईपी प्रोटोकॉल को लेकर दिए गए दिशानिर्देशों के बावजूद अफसर गंभीर नहीं हो रहे हैं। हाल यह है कि पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के पदनाम लिखी गाड़ियों से दिनभर मेला क्षेत्र में कुछ खास लोग फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। 


पैदल आवागमन की सुविधा न होने वाले मार्गों पर भी बेधड़क दौड़तीं ये गाड़ियां आम श्रद्धालुओं को ठेंगा दिखा रही हैं। शासन ने पहले ही मुख्य स्नान पर्वों पर वीआईपी प्रोटोकॉल पर रोक लगा दी थी। मौनी अमावस्या हादसे के बाद इसे लेकर और सख्ती की गई। माघी पूर्णिमा के बाद से अब कोई प्रतिबंध लागू नहीं रह गया है। लेकिन, आम लोगों के लिए दोपहिया लेकर जाना अब भी मेले में बेहद कठिन है।
MahaKumbh 2025 bikes of devotees are banned relatives are being transported to fair in vehicles of officers
महाकुंभ नगर सुहतिया बाग से चुंगी तक लगा भीषण जाम - फोटो : ओपी वाधवानी संवाद
तमाम रास्तों पर बैरिकेडिंग है। आम श्रद्धालुओं के लिए इन बाधाओं को पार करना आसान नहीं है। इसके उलट प्रशासनिक वाहनों की आड़ में वीआईपी स्नान का खेल लगातार चल रहा है। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के पदनाम लिखी प्राइवेट ही नहीं, बल्कि सरकारी गाड़ियों से भी कुछ खास लोग स्नान घाट तक फर्राटा भर रहे हैं।

 
MahaKumbh 2025 bikes of devotees are banned relatives are being transported to fair in vehicles of officers
वीआईपी स्नान - फोटो : संवाद
यह वाहन उन मार्गों पर भी दौड़ रहे हैं, जिन पर आम श्रद्धालुओं का पैदल चलना भी प्रतिबंधित है। शुक्रवार को दिनभर ऐसी गाड़ियां मेला क्षेत्र में दौड़ती रहीं। इनमें से कुछ की तस्वीरें हमारे कैमरे में कैद भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
MahaKumbh 2025 bikes of devotees are banned relatives are being transported to fair in vehicles of officers
वीआईपी स्नान - फोटो : संवाद
सीन एक
स्थान: वीआईपी घाट
समय: दोपहर 1:14 बजे

वीआईपी घाट पर पहुंची इस गाड़ी पर सामने के शीशे पर एसडीएम के साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी लिखा था। इस पर लाल-नीली बत्ती के साथ हूटर भी लगे थे। गाड़ी रुकते ही कुछ लोग नीचे उतरे और वीआईपी घाट की ओर बढ़ गए।
 
विज्ञापन
MahaKumbh 2025 bikes of devotees are banned relatives are being transported to fair in vehicles of officers
वीआईपी स्नान - फोटो : संवाद
सीन दो
स्थान: वीआईपी घाट
समय: दोपहर 1:29 बजे

यह एक बोलेरो गाड़ी थी, जिसके अगले व पिछले शीशे पर एसडीएम लिखा था। इसमें चालक के बगल वाली सीट पर एक पुलिसकर्मी बैठा था। दोपहर में यह वीआईपी घाट पर आकर रुकी। इसमें से बीच व पीछे वाली सीट से महिला स्नानार्थी उतरीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed