{"_id":"67ac206013726c11410eb48b","slug":"mahakumbh-2025-flour-sugar-refined-oil-shortage-hits-prayagraj-retail-shops-out-of-stock-due-to-mahkumbh-traff-2025-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh: आटा, चीनी, मैदा, सूजी और रिफाइंड का संकट... पैकेट बंद दूध की भी किल्लत; फुटकर दुकानों पर स्टॉक खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh: आटा, चीनी, मैदा, सूजी और रिफाइंड का संकट... पैकेट बंद दूध की भी किल्लत; फुटकर दुकानों पर स्टॉक खत्म
Wed, 12 Feb 2025 10:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:30 AM IST
सार
Mahakumbh Traffic: प्रयागराज के मुट्ठीगंज, गाजीगंज, नखासकोहना आदि गल्ला मंडी में कई थोक व्यापारियों के यहां आटा, सूजी, मैदा, दाल आदि का स्टॉक सोमवार को ही खत्म हो गया। बीते कुछ दिनों से शहर के हाईवे पर लग रहे जाम की वजह से मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लग गई।
विज्ञापन
लीडर रोड पर बंद होल सेल की दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Food Shortage In Prayagraj: महाकुंभ के चलते हाईवे पर खाद्यान्न लदे मालवाहक वाहनों को रोकने की वजह से शहर में आटा, चीनी, मैदा, सूजी, रिफाइंड आदि का संकट गहराने लगा है। हालांकि सोमवार की देर रात कुछ वाहनों को शहर में एंट्री दिए जाने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन तमाम मोहल्लों की फुटकर दुकानों में चीनी, आटा आदि की किल्लत मंगलवार को भी बरकरार रही। व्यापारियों का कहना है कि अगर हाईवे पर खड़े वाहनों को शहर में एंट्री नहीं दी गई तो समस्या विकराल हो सकती है।
Mahakumbh Traffic Jam
- फोटो : पीटीआई
शहर के मुट्ठीगंज, गाजीगंज, नखासकोहना आदि गल्ला मंडी में कई थोक व्यापारियों के यहां आटा, सूजी, मैदा, दाल आदि का स्टॉक सोमवार को ही खत्म हो गया। हालांकि सोमवार देर रात इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी ने राहत आयुक्त भानुचंद्र गोस्वामी से फोन पर बात की। उसके बाद खाद्यान्न लदे कुछ वाहनों को शहर में एंट्री मिली। सतीश केसरवानी ने कहा कि खाद्यान्न लगे वाहन जो शहर के बाहर रोके गए हैं, उनके एंट्री पास बनवाने की बात अफसरों ने कही है।
सैनी के सयारां में बने वाहन पार्किंग में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
फुटकर कारोबारी प्रमिल केसरवानी ने कहा कि राजापुर स्थित उनकी दुकान पर आटा, चीनी का स्टॉक मंगलवार को खत्म हो गया। वह मुट्ठीगंज माल खरीदने के लिए पहुंचे तो वहां भी उनके हाथ निराशा ही लगी। इसी तरह रामबाग में जनरल स्टोर चलाने वाले सुशील ने कहा कि दुकान में जो स्टॉक था वह धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। बेकरी कारोबारी शाहबाज ने बताया कि मैदा के दाम थोक कारोबारियों ने बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लीडर रोड पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण रास्ता बंद किए जाने के कारण दवा की होलसेल की दुकानें बंद रही
- फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़, कौशाम्बी आदि जिलों के मुकाबले प्रयागराज में मैदा का दाम 350 से 400 रुपये क्विंटल बढ़ गया है। दाम बढ़ने की वजह से अब ब्रेड का वह सीमित प्रोडक्शन कर रहे हैं। थोक कारोबारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि रिफांइड, तेल लदे वाहन अब भी बार्डर पर ही फंसे हुए हैं। माघी पूर्णिमा की वजह से बुधवार को भी शायद ही मालवाहक वाहनों को प्रशासन शहर में एंट्री दें।
विज्ञापन
महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण नैनी क्षेत्र में लगा भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
दूध के वाहन फंसने से हुई दिक्कत
दूध के तमाम वाहनों का शहर में आवागमन नहीं हो पा रहा है। इस वजह से शहर के कई इलाकों में दूध का भी संकट है। लाउदर रोड के अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दो दिन से उन्हें पैकेट बंद दूध नहीं मिल पा रहा है। बेनी गंज के अरुण कुमार ने कहा कि कुंभ के आयोजन पहले भी हुए हैं, लेकिन तमाम जरूरी सुविधाओं का संकट पहली बार हुआ है।
दूध के तमाम वाहनों का शहर में आवागमन नहीं हो पा रहा है। इस वजह से शहर के कई इलाकों में दूध का भी संकट है। लाउदर रोड के अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दो दिन से उन्हें पैकेट बंद दूध नहीं मिल पा रहा है। बेनी गंज के अरुण कुमार ने कहा कि कुंभ के आयोजन पहले भी हुए हैं, लेकिन तमाम जरूरी सुविधाओं का संकट पहली बार हुआ है।