{"_id":"67b1bc557e8fd4fbdf0d17ec","slug":"mahakumbh-prayagraj-accident-car-bus-collision-on-highway-many-devotees-dead-and-injured-news-in-hindi-2025-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh Accident: टक्कर के बाद उछली... छिटककर 10 फीट दूर जाकर गिरी बोलेरो; प्रयागराज हादसे का CCTV आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh Accident: टक्कर के बाद उछली... छिटककर 10 फीट दूर जाकर गिरी बोलेरो; प्रयागराज हादसे का CCTV आया सामने
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 16 Feb 2025 03:52 PM IST
सार
Mahakumbh Road Accident: यूपी की प्रयागराज में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो और बस की टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 8
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर दुर्घटना की भयावहता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि बस से भिड़ंत के बाद श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो हवा में उछल गई। फिर छिटककर लगभग 10 फीट दूर जा गिरी। यह तब हुआ, जब शहर की ओर तेज रफ्तार में बढ़ रही बोलेरो अचानक दूसरी साइड में चली आई।
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से यह बात सामने आई है। यह पेट्रोल पंप प्रयागराज से मिर्जापुर जाने वाले रास्ते पर बाईं ओर पड़ता है। फुटेज देखने से पता चलता है कि बोलेरो रफ्तार में मिर्जापुर से शहर जाने वाले रास्ते पर बढ़ रही थी।
2 of 8
प्रयागराज में बस और बोलेरो की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल पंप के ठीक सामने पहुंचते ही बोलेरो अचानक दूसरी ओर शहर से मिर्जापुर जाने वाले रास्ते पर चली आई। इसी दौरान सामने से बस आ गई और फिर बोलेरो उससे जा भिड़ी। फुटेज देखने से पता चलता है कि भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पहले हवा में उछली और फिर पीछे की ओर करीब 10 फीट दूर जा गिरी।
3 of 8
प्रयागराज में बस और बोलेरो की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
दोनों वाहनों में टक्कर से जोरदार धमाके जैसी आवाज आई तो एक बारगी पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी भी कुछ समझ नहीं पाए। फुटेज में दिखाई पड़ता है कि करीब 10 सेकेंड तो वह अवाक खड़े रहते हैं। इसी दौरान हाईवे पर दोनों ओर से चल रही गाड़ियां थमने लगती हैं और फिर कर्मचारी घटनास्थल की ओर भागते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
प्रयागराज में बस और बोलेरो की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
ज्यादातर मृतक पॉवर प्लांट में करते थे काम
हादसे में मृत लोगों में से ज्यादातर कोरबा जिला स्थित पावर प्लांट में काम करते थे। विक्की ने बताया कि उसके चाचा गंगादास पावर प्लांट में फोरमैन थे। जबकि, शिवा राजपूत व अन्य लोग मजदूरी करते थे। उसका चचेरा भाई दीपक अभी घर पर ही रहता था। मृतकों में शामिल अजय बंजारा बोलेरो चालक था और उसके बारे में विक्की कोई जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन
5 of 8
हादसे में घायल श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
डिवाइडर नहीं, पहले भी हुए हादसे
मनु का पुरवा में हादसे वाली जगह पर डिवाइडर नहीं है। इस स्थान पर पहले भी सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। नए साल के दिन भी यहीं पर घूमने निकले तीन युवकों की कार एक घर में जा घुसी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार मांग उठाने के बावजूद डिवाइड नहीं बना।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।