फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Accident : हादसे में दस लोगों की मौत से मचा कोहराम, अचानक उल्टी दिशा पर बोलेरो के आने से हुआ हादसा

Sat, 15 Feb 2025 04:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 04:00 PM IST
सार

मेजा थाना क्षेत्र के मनु का पुरा गांव में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दस लोगों की मौत से कोहराम मच गया। हादसा इतना जबर्दस्त था की शवों को वाहन में से निकालने में पुलिस के पसीने छूट गए। 

विज्ञापन
Prayagraj Accident: Death of ten people in a road accident created chaos, screams were heard everywhere
हादसे की शिकार बस को क्रेन के किनारे कराया गया। - फोटो : अमर उजाला।

मेजा में बोलेरो-बस की टक्कर के बाद मौके पर कोहराम मच गया। एक तरफ बोलेरो में लाशें फंसी पड़ी थीं, दूसरी ओर बस में खून से लथपथ श्रद्धालुओं में चीखपुकार मची थी। मौके पर सबसे पहले पहुंचने वाले पेट्रोलपंप कर्मचारियों के साथ ही ग्रामीण भी यह देखकर स्तब्ध थे। हादसे की भयावहता इसी से समझी जा सकती है कि बोलेरो में फंसे शवों को निकालने में ही 2.5 घंटे का वक्त लग गया।

जिस जगह घटना हुई, उससे कुछ दूर पर ही अमरराम फिलिंग स्टेशन है। हादसे के बाद सबसे पहले मौके पर पहुंचने वालों में पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मैनेजर शशिकांत तिवारी भी रहे। उन्होंने बताया कि रात के करीब दो बज रहे थे। अचानक बहुत तेज आवाज आई। लगा कि कोई धमाका हो गया। अगले ही पल चीखपुकार सुनाई देने लगी।

वह साथी कर्मचारियों संग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बोलेरो में लोग मृत पड़े थे। दूसरी ओर बस के भीतर चीखपुकार मची थी। कुछ देर बाद खून से लथपथ यात्री बदहवास हाल में नीचे उतरे। यह देख सभी स्तब्ध रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

Prayagraj Accident: Death of ten people in a road accident created chaos, screams were heard everywhere
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे डीएम और पुलिस कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला।

वाहन में बुरी तरह फंस गए थे शव

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को एंबुलेंस बुलवाकर अस्पताल भेजवाया। दूसरी ओर कुछ पुलिसकर्मियों ने शवों को निकालने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। बोलेरो इस कदर क्षतिग्रस्त हुई थी कि शव इसमें बुरी तरह फंस गए थे। दरवाजे भी नहीं खुल पा रहे थे। इसके बाद वेल्डर को बुलवाया गया। उसने गैस कटर से बोलरो के दरवाजे व अन्य हिस्से को काटा तब जाकर एक-एक कर शव बाहर निकाले जा सके। इसमें 2.5 घंटे का वक्त लग गया। भोर में 4:30 बजे के करीब सभी शवों को बाहर निकालकर मर्चरी भेजवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि ज्यादातर मृतकों के सिर में चोटें आईं और माना जा रहा है कि यही चोटें उनके लिए घातक साबित हुईं। कुछ लोगों के हाथ-पांव व सीने में भी चोटें आईं। शवों की हालत देख पुलिसकर्मी भी स्तब्ध थे।

Prayagraj Accident: Death of ten people in a road accident created chaos, screams were heard everywhere
हादसे की शिकार बस में सवार लोग दहशत में रहे। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा में शुक्रवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो-बस में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें छत्तीसगढ़ से संगम आ रहे बोलेरोसवार सभी 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि संगम स्नान कर वाराणसी जा रहे रायगढ़, मप्र निवासी बससवार 19 श्रद्धालु जख्मी हो गए। घायलों को मेजा के रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के 10 श्रद्धालु बोलेरो से संगम आ रहे थे। उधर संगम स्नान के बाद मप्र के रायगढ़ निवासी 38 श्रद्धालु मिर्जापुर होते हुए वाराणसी जाने के लिए निकले थे। रात दो बजे के आसपास हाईवे पर मनु का पुरवा गांव के सामने बोलेरो व बस में भिड़ंत हो गई। इसमें बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और बस का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Accident: Death of ten people in a road accident created chaos, screams were heard everywhere
अस्पताल में बैठे घायल यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

हादसे के बाद बस में चीखपुकार मच गई। शोरगुल सुनकर कुछ दूर पर स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। बोलेरोसवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, ऐसे में शव बाहर निकालने के लिए गैस कटर मंगवाना पड़ा। करीब 2.5 घंटे की मशक्कत के बाद शव मर्चरी भेजवाए जा सके।

उधर हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी चोटिल हुए। उन्हें मेजा के रामनगर सीएचसी भेजा गया। जहां देर शाम तक उनका इलाज चलता रहा। डॉक्टरों ने इन सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। सुबह छह बजे के करीब पुलिस आयुक्त तरुण गाबा व डीएम रविंद्र मांदड़ भी घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
Prayagraj Accident: Death of ten people in a road accident created chaos, screams were heard everywhere
अस्पताल में भर्ती घायल यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

अचानक रांग साइड पर आई बोलेरो

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा अचानक बोलेरो के रांग साइड पर आने के कारण हुआ। मौका मुआयना के बाद पुलिस अफसरों का भी यही कहना है। बताया जा रहा है कि शहर की ओर जा रही बोलेरो अचानक हाईवे की प्रयाराज से मिर्जापुर जाने वाली लेन पर आ गई और तभी सामने से बस आ गई। आशंका जताई जा रही है कि चालक के नियंत्रण खो देने की वजह से ऐसा हुआ और इसकी वजह झपकी आना हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed