सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में अलर्ट : सात अगस्त को खतरे का निशान पार कर सकती हैं गंगा-यमुना, कई घाट डूबे

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Aug 2021 01:38 AM IST
सार

जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। चंबल नदी में 17 लाख 85 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसकी वजह से सात अगस्त को गंगा और यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने का खतरा बन गया है।

विज्ञापन
Prayagaraj News: Ganga-Yamuna may cross the danger mark on August 7, alert
prayagraj news : तेजी से बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर। - फोटो : prayagraj

जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। चंबल नदी में 17 लाख 85 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसकी वजह से सात अगस्त को गंगा और यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने का खतरा बन गया है। इसे लेकर मंडलायुक्त संजय गोयल ने एलर्ट जारी कर सभी तरह की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रभावित इलाकों में मुनादी कराई गई है। एनडीआरएफ की टीम भी बुला ली गई है।

Trending Videos
Prayagaraj News: Ganga-Yamuna may cross the danger mark on August 7, alert
prayagraj news : तेजी से बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर। - फोटो : prayagraj news : तेजी से बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर।

गंगा और यमुना नदी का जल स्तर 80 मीटर के करीब पहुंच चुका है तथा तटीय इलाकों में पानी घुसने लगा है। मंगलवार को जल स्तर में कमी होने से राहत की उम्मीद जगी थी लेकिन चंबल नदी में पानी छोड़े जाने से मुसीबत बढ़ने जा रही है। चंबल में छोड़ा गया पानी शनिवार तक यहां पहुंच जाएगा। इससे जल स्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagaraj News: Ganga-Yamuna may cross the danger mark on August 7, alert
prayagraj news : तेजी से बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर। - फोटो : prayagraj

हालांकि, पानी को जगह-जगह डायवर्ट करने की कोशिश की जा रही है। इसके बावजूद हजारों घरों में पानी घुसने का अंदेशा बन गया है। इसे देखते हुए सभी एसडीएम को पूरी टीम के साथ अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। तटीय इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीम भी बुला ली गई है। टीम शुक्रवार को ही यहां पहुंच जाएगी। बाढ़ से निपटने के लिए अन्य तैयारी भी की गई है।

Prayagaraj News: Ganga-Yamuna may cross the danger mark on August 7, alert
prayagraj news : तेजी से बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर। - फोटो : prayagraj

98 बाढ़ चौकियां, 135 राहत शिविर सक्रिय
बाढ़ के खतरे को देखते हुए 98 चौकियां बनाई गई हैं। 135 राहत शिविर बनाए गए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। राहत शिविरों में सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। 30 मोटर वोट के भी इंतजाम किए गए हैं। सदर तहसील के अंतर्गत ही करीब 2000 नाव भी बुक किए गए हैं। 

विज्ञापन
Prayagaraj News: Ganga-Yamuna may cross the danger mark on August 7, alert
prayagraj news : तेजी से बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर। - फोटो : prayagraj

गंगा नदी में पानी छोड़ा गया तो और बढ़ जाएगी परेशानी
मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए चंबल के अलावा अन्य नदियों में भी पानी छोड़े जाने की आशंका है। इसके अलावा उत्तराखंड से गंगा नदी में भी पानी छोड़े की बात कही जा रही है। एक-दो दिन में पानी छोड़ा गया तो गंगा और यमुना नदियों के जल स्तर में काफी इजाफा हो जाएगा। इससे हजारों परिवार बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed