सब्सक्राइब करें

प्रयागराज : 72 घंटे में 53 नए कोविड पॉजिटिव़, संक्रमित बढ़े, गंभीरता नही

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 11:18 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक अब तक की जांच में यह बात पुष्ट हो गई है कि नए कोरोना संक्रमण की दर बढ़ने की वजह लोगों की लापरवाही है। नए संक्रमितों की जांच और बातचीत से पता चला है कि अधिकतर लोग सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ का हिस्सा बने थे।

विज्ञापन
Prayagraj: 53 new Kovid positives in 72 hours, infected increased, not serious
Prayagraj News : काल्विन अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन केंद्र में सोमवार को बच्चों को टीका लगया गया। - फोटो : प्रयागराज

जिले में कोरोना संक्रमित बढ़े हैं, गंभीरता नहीं। साफ है कि दूसरी लहर के बार अबकी वायरस का वार कमजोर है। बीते 72 घंटों में 53 नए कोविड पॉजिटिव चिह्नित किए गए हैं। संक्रमितों की स्थिति सामान्य है, किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं हैं। कई संक्रमितों में तो किसी तरह के लक्षण ही नहीं दिख रहे हैं। आरआरटी टीमों की जांच के बाद सभी के होम आइसोलेशन के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। 



कोरोना के 14 नए पॉजिटिव मरीज मिले, एक्टिव केस हुए
कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। नए साल की शुरुआत के साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को कोरोना के कुल 14 पॉजिटिव मरीज मिले। इसके पहले साल केपहले दिन 20 और दूसरे दिन भी 19 संक्रमित मरीज मिलने थे। सोमवार को शहर के जार्जटाउन, दारागंज, अशोक नगर, राजरूपपुर, सदर बाजार, अल्लापुर, नैनी, खुल्दाबाद, चकिया, धूमनगंज में संक्रमित मिले। हालांकि साल के तीसरे दिन सैंपलिंग बढ़ाते हुए आंकड़ा 11,468 तक पहुंच गया।

सोमवार को मिले एक्टिव केसों के बाद शहर में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। दो मरीजों ने अपना होम आईसोलेशन पूरा कर दिया। अन्य मरीजों को अभी होम आईसोलेशन में रखा गया है। सबसे खास बात है कि शहर में मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों में ज्यादातर मरीजों का कोई यात्रा विवरण नही है। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों के संपर्कमें आने से ही लोग संक्रमित हो रहे है।

नए साल के जश्न की तैयारी में गले पड़ा संक्रमण
कोरोना के नए संक्रमितों में 90 फीसदी ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्हें नए साल के जश्न की तैयारी में कोविड जांच करानी पड़ी। संक्रमितों ने जांच करने वाले आरआरटी टीम( रैपिड रिस्पांस टीम) के  चिकित्सकों को बताया कि वे नए साल का जश्न मनाने की तैयारी करने के क्रम में कोविड जांच कराई थी।

एयरपोर्ट सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता की वजह से कोविड जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दस फीसदी ऐसे भी संक्रमित हैं, जो शहर के बाहर किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे या सार्वजनिक स्थलों में भीड़ का हिस्सा बने। चिकित्सकों के मुताबिक सभी संक्रमितों की स्थिति सामान्य है, दो दिन पहले संक्रमित हुए कुछ संक्रमितों के मामूली लक्षण भी गुम हो चुके हैं। 

Trending Videos
Prayagraj: 53 new Kovid positives in 72 hours, infected increased, not serious
Prayagraj News : मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन केंद्र में सोमवार को बच्चों को टीका लगया गया। - फोटो : प्रयागराज

एलथ्री कोविड अस्पताल एसआरएन के सभी बेड खाली
देश, दुनिया में बढ़ रहे ओमीक्रॉन वैरियंट के खतरे के बीच राहत की बात है कि नए कोरोना संक्रमितों की बढ़ी संख्या के बाद भी एलथ्री कोविड अस्पताल एसआरएन का कोविड वार्ड खाली है। पांच दिन पहले एक संक्रमित के डिस्चार्ज होने के बाद सभी कोरोना वार्ड के सभी बिस्तर खाली हैं। एसआरएन अस्पताल में कोविड सह प्रभारी डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक शंका होने पर जांच और एहतियात का पालन संक्रमण से बचाएगा।

दूसरी लहर जैसी स्थिति नहीं हैं। कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ रही है। लक्षण मामूली ही परिलक्षित हो रहे हैं। संक्रमण की गंभीरता कम होने के पीछे वह टीकाकरण को मानते हैं। डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक कोरोना से बचाव को टीकाकरण कारगर हथियार है। हमें मास्क लगाने और दो गज दूरी बनाए रखने का पालन करना होगा। शंका होने पर कोविड जांच जरूर करानी चाहिए, इससे संक्रमण गंभीर हो, इससे पहले इलाज किया जा सके। उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: 53 new Kovid positives in 72 hours, infected increased, not serious
Prayagraj News : मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन केंद्र में सोमवार को टीका लगवाने के बाद कार्ड दिखाती युवतियां। - फोटो : प्रयागराज

घबराएं नहीं, मास्क जरूर लगाएं 
सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक अब तक की जांच में यह बात पुष्ट हो गई है कि नए कोरोना संक्रमण की दर बढ़ने की वजह लोगों की लापरवाही है। नए संक्रमितों की जांच और बातचीत से पता चला है कि अधिकतर लोग सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ का हिस्सा बने थे। कुछ शादी समारोहों में बिना मास्क लगाए शामिल हुए थे। साफ है कि संक्रमण मास्क न लगाने और उचित दूरी के एहतियात का पालन करने में लापरवाही की वजह से हुआ। आरआरटी टीम सदस्यों को संक्रमितों ने बताया है कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं है। किसी को गले में खराश और किसी को हल्की खांसी या हरारत के  लक्षण थे, जिससे फिलहाल राहत है। सीएमओ डॉ. सरन के मुताबिक कोरोना संक्रमण से घबराने की नहीं समझदारी से बचने की जरूरत है। संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने के साथ उचित दूरी के कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप पालन करें। 

Prayagraj: 53 new Kovid positives in 72 hours, infected increased, not serious
Prayagraj News : मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन केंद्र में सोमवार को बच्चों को टीका लगया गया। - फोटो : प्रयागराज

नहीं मान रहे लोग, भीड़ में बिना मास्क धक्कामुक्की
कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ लोगों की लापरवाही साफ दिख रही है। एक जनवरी को सार्वजनिक स्थलों, शहर के आजाद, हाथी, भारद्वाज पार्कों, बाजारों, मंदिरों में उमड़े लोग, भीड़ का हिस्सा बने लोगों का मास्क न लगाना, धक्कामुक्की संक्रमण प्रसार का कारण बन सकता है। दो जनवरी को रविवार था, लोग बेपरवाह होकर घरों से बाहर निकले थे। नए साल के पहले दो दिन साफ दिखा कि पार्कों में महिलाओं और बच्चों के साथ पहुंचे लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। बंधवा स्थित हनुमान मंदिर परिसर और चारों तरफ सड़कों पर वाहनों की कतार, भीड़ का हिस्सा बने अधिकांश लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया था। 

विज्ञापन
Prayagraj: 53 new Kovid positives in 72 hours, infected increased, not serious
Prayagraj News : मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन केंद्र में सोमवार को बच्चों को टीका लगया गया। - फोटो : प्रयागराज

दो गज दूरी, मास्क है जरूरी
प्राचार्य मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक अभी तक मास्क कोविड संक्रमण से बचाता रहा है, अब रक्षा कवच के रूप में टीका लगवाना सामने आया है। संक्रमण से बचाव के लिए हमें किसी भी कीमत पर नाक और मुंह से मास्क नहीं उतारना है। साबुन से बार-बार हाथ धोना, सैनिटाइजर का प्रयोग और दो गज दूरी, मास्क है जरूरी स्लोगन को दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। इन एहतियातों के साथ साथ ही टीकाकरण कोरोना संक्रमण से बचाएगा। प्राचार्य के मुताबिक हमें संक्रमण की भयावहता से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की लापरवाही से बचना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed