कीडगंज स्थित परेड ग्राउंड में बुधवार रात 40 वर्षीय युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त तो नहीं हो सकी, लेकिन जांच के दौरान यह साफ हो गया कि आशनाई में उसकी हत्या की गई। पुलिस ने घटना के बाद से फरार मुख्य संदिग्ध के माता-पिता व पत्नी को हिरासत में ले लिया है। उनसे देर रात तक पूछताछ होती रही।
हर्षवर्धन चौराहे से कुछ दूर पर माघ मेला क्षेत्र की ओर जाने वाले रास्ते के दाहिनी ओर परेड ग्राउंड में बृहस्पतिवार सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कीडगंज पुलिस पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भारी चीज से वार कर मृतक का चेहरा बिगाड़ दिया गया था। उसके शरीर पर कपड़ा नहीं था और कमर पर जैकेट बंधी हुई थी।
जांच के दौरान पुलिस को शव से कुछ दूर पर ही एक लोहे की रॉड भी मिली। काफी कोशिशों के बाद भी शिनाख्त नहीं हुई, जिस पर शव मर्चरी भेजवा दिया गया। उधर जांच में जुटी पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि देर रात कुछ लोग उसे मारते-पीटते दिखे थे।
सूत्रों के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो दो लोग युवक को मारते-पीटते व कुछ देर बाद ग्राउंड की ओर खींचकर ले जाते दिखे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल के पास ही झुग्गी बनाकर रहने वाले एक परिवार से पूछताछ की तो पता चला कि उनका बेटा गायब है।
4 of 4
सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।
वह कहां है, इस बारे में न ही उसके माता-पिता कुछ बता पाए और न ही पत्नी कोई जानकारी दे सकी। इसके बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। तीनों से देर रात तक पूछताछ की जाती रही।
जांच में जिस तरह की बातें सामने आई हैं, उससे यही शक है कि हत्या की वजह आशनाई है। उधर मामले में इंस्पेक्टर कीडगंज झगड़े में हत्या की बात स्वीकार करते रहे। लेकिन, आरोपी का कोई सुराग लगने की बात से इंकार करते रहे। बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।