{"_id":"612fb8bb0f7b5d1926400df4","slug":"prayagraj-candidates-demanding-teacher-recruitment-clash-with-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थियों की पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थियों की पुलिस से झड़प
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:00 PM IST
सार
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय से कलक्ट्रेट जा रहे 35 अभ्यर्थी हिरासत में लिए गए
शाम को पुलिस ने निजी मुचलके पर छोड़ा
विज्ञापन
1 of 4
प्राथामिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर राज्य शिक्षा संस्थान से जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ जाते बीटीसी और डीएलएड प्रशिक्षुओं को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। अमर उजाला।
- फोटो : प्रयागराज
Link Copied
प्रदेश सरकार से नई शिक्षक भर्ती निकाले जाने की मांग कर रहे डीएलएड, बीटीसी प्रशिक्षुओं की बुधवार को पुलिस से तीखी झड़प हुई। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय से कलक्ट्रेट जा रहे प्रशिक्षु अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोक ना चाहा तो धक्कामुक्की शुरू हो गई। अभ्यर्थी रुकने को तैयार नहीं थे। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर 35 अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। देर शाम उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
Trending Videos
2 of 4
प्राथामिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर राज्य शिक्षा संस्थान से जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ जाते बीटीसी और डीएलएड प्रशिक्षु। अमर उजाला।
- फोटो : प्रयागराज
डीएलएड, बीटीसी प्रशिक्षु काफी समय से शिक्षक भर्ती का विज्ञापन निकाले जाने की मांग कर रहे हैं। वे बेसिक शिक्षा निदेशालय, शिक्षा मंत्री आवास, एससीईआरटी लखनऊ में प्रदर्शन कर चुके हैं। सुनवाई न होने पर बुधवार को बड़ी संख्या में प्रशिक्षु अभ्यर्थी परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर जुटे। कुछ देर तक प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थी पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट के लिए चल दिए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस अफसरों को दी गई। अभ्यर्थियों को भीड़ बैंक रोड चौराहे पर पहुंची तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
प्राथामिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर राज्य शिक्षा संस्थान से जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ जाते बीटीसी और डीएलएड प्रशिक्षुओं को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। अमर उजाला।
- फोटो : प्रयागराज
पुलिस अफसरों ने अभ्यर्थियों से वहीं ज्ञापन देने के लिए कहा लेकिन अभ्यर्थी तैयार नहीं हुए। इस पर उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। धक्कामुक्की के चलते अफरातफरी मच गई। इस पर पुलिस ने लाठी फटक कर 35 अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि उनके कई साथी पुलिस कार्रवाई में जख्मी भी हुए हैं। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे विनोद ने बताया कि प्रदेश में एक लाख 70 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं।
4 of 4
प्राथामिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर राज्य शिक्षा संस्थान से जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ जाते बीटीसी और डीएलएड प्रशिक्षुओं को रोकती पुलिस। अमर उजाला।
- फोटो : प्रयागराज
डीएलएड प्रशिक्षु सरकार से अपना वादा पूरा करने और बेसिक शिक्षा में शिक्षकों की नई भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर साल बड़ी संख्या में शिक्षक रिटायर हो रहे हैं। इसके बाद भी सरकार प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन नहीं निकाल रही है। धरने में मुख्य रूप से विनोद पटेल, शिवम सिंह राणा, रजत सिंह ,पंकज मिश्रा, बंटी पांडे महेंद्र कुमार ,निशा दास, प्रियंका, प्रिया सिंह आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।