सब्सक्राइब करें

national sports day 2021 : मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस पर हुईं हॉकी, फुटबाल और रेस की प्रतियोगिताएं, दद्दा को श्रद्धांजलि भी दी गई

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Aug 2021 11:49 PM IST
सार

खिलाड़ियों को बताया गया कि दद्दा के अंदर देशप्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी थी। हिटलर के भारी पैकेज, पद और सम्मान को ठुकराकर उन्होंने अपने देश के लिए ही खेलने का निश्चय किया। उन्होंने अपने खेल के माध्यम से भारत का झंडा पूरे विश्व में ऊंचा किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

विज्ञापन
Jhunsi defeated MIC in the competition organized on the birthday of Major Dhyan Chand
Prayagraj News : खेल दिवस के अवसर पर स्टेडियम में आयोजित हाकी प्रतियोगिता की विजेता टीम। - फोटो : प्रयागराज

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्मस्थली प्रयागराज में दद्दा के जन्मदिवस पर फुटबॉल, हॉकी, रेस सहित कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इसके पूर्व दद्दा को श्रद्धांजलि दी गई और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। खिलाड़ियों को बताया गया कि दद्दा के अंदर देशप्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी थी। हिटलर के भारी पैकेज, पद और सम्मान को ठुकराकर उन्होंने अपने देश के लिए ही खेलने का निश्चय किया। उन्होंने अपने खेल के माध्यम से भारत का झंडा पूरे विश्व में ऊंचा किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। 



मेजर ध्यान चंद की स्मृति में आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में झूंसी ए की टीम ने एमआईसी को 3-1 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता और उपविजेता टीम को जिलाधिकारी संजय खत्री ने पुरस्कृत किया गया। 

मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार की सुबह सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल गोल हॉकी एकेडमी और मजिदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें एमआईसी की टीम 5-0 से विजेता रही। दूसरे सेमीफाइनल में झूंसी ए ने गंगा हॉकी एकेडमी 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में झूंसी ए ने एमआईसी को 3-1 से कराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता टीम के साथ ही लॉन टेनिस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को जिलाधिकारी संजय खत्री ने पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक सुधांशु गुप्ता, अनितेश मौर्य, हिमांशु पाल, अभिषेक पाल, राहुल यादव व शहबाज रहे। इस मौके पर क्षेत्री क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी, जिला हॉकी एसोसिएशन की सचिव पुष्पा श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, शिवबाबू निषाद, फिरोज खान, मुद्दस्सर चौधरी, अरविंद कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उपक्रीड़ा देवी प्रसाद ने किया।    

Trending Videos
Jhunsi defeated MIC in the competition organized on the birthday of Major Dhyan Chand
Prayagraj News : खेल दिवस के अवसर पर एबीआईसी मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : प्रयागराज

इलाहाबाद स्पोर्टिंग अकादमी बनी विजेता 

जिला फुटबाल संघ एवं इलाहाबाद स्पोर्टिंग फु टबाल अकादमी की ओर से मेजर ध्यानचंद की याद में एक दिवसीय फु टबाल प्रतियोगिता का आयोजन एबीआईसी ग्राउंड पर किया गया। प्रतियोगिता में इलाहाबाद स्पोर्टिंग फु टबाल अकादमी, इलाहाबाद टाइगर्स, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, प्रयाग पेंट हाउस, एप्पल बाइट, झूंसी फु टबाल अकादमी और इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब ने प्रतिभाग किया। 
फ ाइनल मुकाबला इलाहाबाद स्पोर्टिंग फु टबाल अकादमी और इलाहाबाद टाइगर्स के बीच खेला गया। अकादमी ने गौरव मौर्य के गोल से पहले हाफ में बढ़त बना ली। दूसरे हाफ  का मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा। इलाहाबाद टाइगर्स के खिलाड़ी सैफ  अली खान ने गोल दागकर मैच बराबरी पर ला दिया।

अकादमी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए विकल्प झा और अभिषेक यादव के लगातार दो गोल के दम पर फ ाइनल मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया। मैच से पूर्व उत्तर प्रदेश फ ुटबाल संघ के संयुक्त सचिव मकबूल अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अकादमी के सचिव विप्लब घोष ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला फु टबाल संघ के अध्यक्ष नारायण जी गोपाल, कोषाध्यक्ष संजीव चंदा, मुख्य प्रशिक्षक शादाब रजा, सह प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार और अंबर जायसवाल, आसिफ  नईम, अनुराग पीयूष, मो. यूसुफ मो. शारीफ  आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhunsi defeated MIC in the competition organized on the birthday of Major Dhyan Chand
Prayagraj News : खेल दिवस के अवसर पर कुलभाष्कर आश्रम कालेज में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। - फोटो : प्रयागराज

सद्भावना दौड़ में मनीष व उजाला अव्वल 
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर कुलभास्कर आश्रम महाविद्यालय मुंशी काली प्रसाद कुलभास्कर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में मनीष और महिला वर्ग में उजाला विजेता रहे। दौड़ महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सिविल लाइंस आयकर चौराहे पर समाप्त हुई। इसकी शुरुआत केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ सिंह ने झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के 150 वर्ष पूर्ण होने पर क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन कराने का आह्वान किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। दौड़ के पुरुष वर्ग में मनीष कुमार कुशवाहा को स्वर्ण, शहवाज खान को रजत, राजेश कुमार पटेल को कांस्य, महिला वर्ग में उजाला राय को स्वर्ण, अंचल मौर्या को रजत व निधि कुमारी कांस्य पदक दिया गया। इसके अतिरिक्त सूरज सिंह, अभिषेक कुमार यादव, शौर्य तिवारी, राम गोपाल यादव, विवेक धनकड़, धीरज सिंह, अविचल पांडेय, कविता गुप्ता, शुभांगी, ओमिका कुशवाहा, शैब्या गुप्ता, सुषमा यादव, शैलजा त्रिपाठी एवं साक्षी शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार पचौरी ने किया। यहां कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के महासचिव एचडी कौटिल्य समेत शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।   

Jhunsi defeated MIC in the competition organized on the birthday of Major Dhyan Chand
Prayagraj News : फाइव ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : प्रयागराज

फुटबाल प्रतियोगिता में फाइव वंडर्स बनी विजेता
प्रयागराज। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित फाइव ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता में फाइव वंडर्स ने नार्दन फुटबाल अकादमी को 3-2 से हराकर खिताब जीत लिया।  विजेता टीम की ओर से रूपेश ने दो एवं आदित्य ने एक गोल किया। जबकि नॉर्दन की ओर से आकाश एवं अतुल ने गोल दागे। तीसरा स्थान विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को मिला। मुख्य अतिथि रोटरी क्लब प्रयागराज नार्थ के अध्यक्ष शरद जैन एवं विशिष्ट अतिथि सचिव उमंग अग्रवाल ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। यहां अकादमी के प्रशिक्षक इंद्रनील घोष, सुप्रतीक चटर्जी आदि मौजूद रहे।

ओलंपियन अभिन्न श्याम व प्रांजलि सम्मानित
खेल दिवस पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से ओलंपियन अभिन्न श्याम गुप्ता और अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी कांस्य पदक विजेता प्रांजलि शिवपुरी को सम्मानित किया गया। इविवि के खेल प्रभारी देवेश मिश्रा ने प्रो. हर्ष कुमार व अभिन्न श्याम गुप्ता का स्वागत किया। निदेशक स्पोर्ट्स बोर्ड इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रो. हर्ष कुमार व अभिन्न श्याम गुप्ता ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अभिन्न श्याम गुप्ता ने मेजर ध्यानचंद के करियर और उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया और अपने अनुभव भी साझा किए। बैडमिंटन कोच ने प्रदीप तिवारी स्वागत भाषण दिया तथा स्क्वैश कोच मो. साबिर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
इधर, खेल दिवस पर विवि में शरीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शोध छात्रों के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले मैच में पुरा छात्रों ने एमपीएड की टीम को 25-18, 25-20, दूसरे मैच में शारीरिक शिक्षा विभाग ने बॉक्सिंग टीम को 25-15, 25-20 से हराया। फाइनल मैच शारीरिक शिक्षा विभाग ने पुरा छात्रों को 15-10, 15-13 से हराकर जीत दर्ज की। इस दौरान बॉक्ंिसग की राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्पिता सिंह को सम्मानित किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद मिश्रा व प्रो. डीसी लाल ने मेजर ध्यान चंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन शैलेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र राजन, अजीत राय, डॉ. अभिषेक शुक्ला, संदीप द्विवेदी, इफ्तिखार अहमद, अंशुमान शुक्ला, सत्यम मिश्रा, धीरेंद्र विक्रम वार्ष्णेय, हरिगोविंद, विनोद पाल, शुभम सोनकर आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
Jhunsi defeated MIC in the competition organized on the birthday of Major Dhyan Chand
Prayagraj News : नवाबगंज में आयोजित कब्बाडी प्रतियोगिता की विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : प्रयागराज
कबड्डी प्रतियोगिता में लालगोपालगंज विजेता
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मिशन शक्ति फेज-3 के तहत विकासखंड कौड़िहार के आरडी कांवेंट स्कूल नवाबगंज में बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न ग्राम पंचायतों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लालगोपालगंज विजेता व पथरियापुर की टीम उपविजेता रही। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि बालिकाएं राष्ट्र की शक्ति होती हैं और खेलकूद से शक्ति का विकास होता है। इस अवसर पर व्यायाम प्रशिक्षक राहुल मौर्य, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शैलेश कुमार उपाध्याय, संदीप कुमार, प्रशांत कुमार, नवीन कुमार, शिवा, नलिन आदि मौजूद रहे।

हॉकी के जादूगर को दी गई श्रद्धांजलि
प्रयागराज। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस हॉकी एसोसिएशन और खिलाड़ियों श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान खिलाड़ियों में खेल किट का वितरण किया गया। 
रविवार को केपी कॉलज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में इलाहाबाद हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इलाहाबाद हॉकी के अध्यक्ष अनिल गुप्ता व डॉ. बीके कश्यप व ओम प्रकाश ने खिलाड़ियों को खेल किट, हॉकी, जूते तथा खेल सामग्री बांटी। हॉकी खिलाड़ी गोलू के जन्मदिन पर केक भी काटा गया। यहां अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जगदीश यादव, एसओ खुल्दाबाद प्रभात सिंह, राजेश वर्मा, रेनू श्रीवास्तव, सलीम, अनुराग सिन्हा, हेमलता मिश्रा, राहुल यादव, हिमांशु गुप्ता, अनितेश, सोमनाथ पांडेय, दिव्येश, अनुराग मौजूद रहे। इलाहाबाद हॉकी की सचिव पुष्पा श्रीवास्तव ने मेजर ध्यान चंद के बारे में जानकारी दी। संचालन निर्मल शर्मा ने किया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed