सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update: एक दिन में 23 कोरोना पॉजिटिव मिले, एसआरएन के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 23 Corona positives found in one day
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को कुल 23 मामले पॉजिटिव आए हैं। एक दिन में पॉजिटिव आने वालों की सबसे अधिक संख्या हैं। इसमें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का जूनियर रेजिडेंट सहित तीन स्वास्थ्य कर्मी, पॉजिटिव आई स्टाफ नर्स की बेटी, एसआरएन परिसर में स्थित शिवा मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला सहित कुल पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Trending Videos
Prayagraj Corona Update: 23 Corona positives found in one day
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इसके साथ रानीमंडी की युवती के परिवार के चार, जीआरपी के दो और जवान सहित कुल 23 लोग नए पॉजिटिव आए हैं। एसआरएन सर्जरी इमरजेंसी के कर्मचारियों के लगातार पॉजिटिव आने से हड़कंप है। सर्जरी इमरजेंसी वार्ड को खाली करा लिया गया है। वहां मौजूद करीब 60 फीसदी मरीज शहर के दूसरे अस्पताल चले गए हैं जबकि बाकी मरीजों को चिकित्सालय की पुरानी बिल्डिंग के साथ ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 23 Corona positives found in one day
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इससे संक्रमण के और फैलने की संभावना बढ़ गई है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 एसपी सिंह ने कहा कि जो मरीज दूसरे वार्ड में शिफ्ट किए गए हैं, उनकी और उनके तीमारदारों की कोरोना जांच कराई जा रही है। 

Prayagraj Corona Update: 23 Corona positives found in one day
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एसआरएन के स्वास्थ्य कर्मियों के पॉजिटिव आने से मामला बेहद गंभीर होता जा रहा है। वहां अब तक स्टाफ नर्स के साथ अब तक आठ कर्मचारी पॉजिटिव आ चुके हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 एसपी सिंह ने कहा कि वार्ड को खाली कराकर सैनिटाइज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 23 Corona positives found in one day
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शुक्रवार को एसआरएन में पॉजिटिव आने वालों में जूनियर रेजिडेंट, जार्ज टाउन की 33 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी, 30 वर्षीय 24 वर्षीय पुरूष स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। इसके अलावा पांच दिन पहले पॉजिटिव आई सर्जरी मेडिसिन की नैनी की रहने वाली स्टाफ नर्स की बेटी, एसआरएन परिसर में चल रहा शिवा मेडिकल स्टोर का का कर्मचारी जो कि मांडा के नहवाई गांव का निवासी है पॉजिटिव आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed