सब्सक्राइब करें

sawan month 2020: सावन में अबकी पांच सोमवार, वर्षों बाद 36 शुभ योग के साथ शुरू हो रहा पावन माह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Jun 2020 08:51 PM IST
सार

सावन सोमवार के व्रत
  1. पहला सोमवार  06 जुलाई
  2. दूसरा सोमवार 13 जुलाई
  3. तीसरा सोमवार 20 जुलाई
  4. चौथा सोमवार 27 जुलाई
  5. पांचवां और आखिरी  सोमवार 03 अगस्त

विज्ञापन
sawan month 2020: Holy month is starting five Mondays in Sawan with 36 auspicious yoga after years
सावन - फोटो : sawan

पवित्र मास सावन की आस्था पर भी कोविड-19 की काली छाया पड़ गई है। शिव मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जलाभिषेक तो होगा, लेकिन देवाधिदेव के दर्शन के लिए न तो कतारें लगेंगी और ना ही शोभायात्राएं निकाली जा सकेंगी। इस बार देवाधिदेव महादेव की आराधना का पावन मास सावन छह जुलाई से आरंभ होगा। वर्षों बाद इस बार 36 शुभ योगों के साथ सावन मास का प्रारंभ और समापन दोनों ही सोमवार को होगा।

Trending Videos
sawan month 2020: Holy month is starting five Mondays in Sawan with 36 auspicious yoga after years
सावन का महीना

सावन में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर महीने भर पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती थीं, लेकिन इस बार घरों, मंदिरों से लेकर बाजारों तक हर तरफ उत्साह ठंडा पड़ा है। कांवड़, कलश और गेरुआ वस्त्रों का बाजार नहीं सजा है। इन सबके बीच मंदिरों में सावन के जलाभिषेक और पूजा की तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan month 2020: Holy month is starting five Mondays in Sawan with 36 auspicious yoga after years
सत्य के शिव - फोटो : sawan 2019

सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सावन में सरकार के गाइड लाइन का पालन कराते हुए बाबा का जलाभिषेक कराया जाएगा। इसी तरह मनकामेश्वर महादेव, पडिला महादेव,तक्षक तीर्थ समेत अन्य शिव मंदिरों में भी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जलाभिषेक कराया जाएगा। ज्योतिषाचार्य ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार इस बार सावन में सोमवार का अद्भुत संयोग मिलेगा।

sawan month 2020: Holy month is starting five Mondays in Sawan with 36 auspicious yoga after years
सावन - फोटो : सावन

इस बार का सावन इसलिए भी खास है, क्योंकि आरंभ, मध्य और समापन तीनों की सोमवार को होगा। पूर्णिमा और अमावस्या भी सोमवार को ही होगी। सावन में सोमवार का इसलिए भी अधिक महत्व है, क्योंकि यह दिन बाबा भोलेनाथ को अति प्रिय है। इसलिए भक्त सोमवार को बाबा की आराधना और दर्शन का अधिक महत्व माना जाता है। इस बार सावन मास में ही 36 शुभ योग पड़ रहे हैं। इससे सावन की शुभता और अधिक बढ़ जाएगी। इस महीने में 11 सर्वार्थ सिद्धि योग, 10 सिद्धि योग, 12 अमृत योग, तीन सिद्धि योग मिलेंगे।

विज्ञापन
sawan month 2020: Holy month is starting five Mondays in Sawan with 36 auspicious yoga after years
shiv

सावन के ये हैं व्रत और त्योहार

  • सावन छह  जुलाई से प्रारंभ होकर तीन अगस्त तक रहेगा। तीन अगस्त को सावन के अंतिम दिन रक्षाबंधन का पर्व है। इसके साथ ही 10 जुलाई को मौनी पंचमी, 14 जुलाई को मंगला गौरी व्रत, 16 जुलाई को एकादशी, 18 जुलाई को प्रदोष व्रत, 20 जुलाई को हरियाली अमावस्या, सोमवती अमावस्या, 23 जुलाई को हरियाली तीज के साथ ही 25 जुलाई को नागपंचमी और तीन जुलाई को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed