फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बाइकें फूंकी और बसों में तोड़फोड़... पथराव, भीड़ ने जमकर किया तांडव; दो घंटे उपद्रव की आग में जला करछना

Mon, 30 Jun 2025 08:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Jun 2025 08:14 AM IST
सार

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद को प्रयागराज सर्किट हाउस में रोके जाने से रविवार को करछना में बवाल हो गया। भीड़ ने जमकर तांडव किया। प्रयागराज का करछना दो घंटे तक उपद्रव की भीषण आग में जलता रहा।

विज्ञापन
Prayagraj riot Story Bikes were burnt and buses were vandalized Bricks and stones were scattered on roads
करछना के भड़ेवरा बाजार के पास उपद्रवियों जमकर मचाया उत्पात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को रोके जाने के बाद प्रयागराज के करछना में हुए बवाल के दौरान भड़ेवरा बाजार दो घंटे तक उपद्रव की आग में जलता रहा। 3:30 बजे के करीब पथराव-तोड़फोड़ करते हुए भीड़ आगे बढ़ी तो बाजार में भगदड़ मच गई। 


भीड़ का उग्र रूप देख पहले डायल 112 और फिर भुंडा चौकी व करछना थाने के पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। इसके बाद भीड़ ने जमकर तांडव किया। कई थानों की फोर्स व पीएसी लेकर पहुंचे एडिशनल सीपी अपराध डॉ. अजयपाल शर्मा ने करीब 5:30 बजे भीड़ को मशक्कत के बाद काबू किया। 
 
Prayagraj riot Story Bikes were burnt and buses were vandalized Bricks and stones were scattered on roads
करछना के भड़ेवरा बाजार के पास उपद्रवियों द्वारा जलाई गई बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह से ही थी करछना-कोहड़ार मार्ग पर हलचल
भड़ेवरा बाजार के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह से ही इसौटा जाने वाले करछना-कोहड़ार मार्ग पर हलचल थी। दोपहर दो बजे तक दो से ढाई हजार युवक बाजार से सटे हनुमानपुर मोरी चौराहे पर जुट चुके थे। 2:30 बजे के करीब अचानक उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। 
Prayagraj riot Story Bikes were burnt and buses were vandalized Bricks and stones were scattered on roads
करछना के भड़ेवरा बाजार के पास उपद्रवियों द्वारा जलाई गई बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हटाने पर भीड़ हुई बेकाबू
15 मिनट बाद वहां से भड़ेवरा चौराहे पर आकर जाम लगा दिया। भुंडा चौकी प्रभारी कैलाश कुमार और चार-पांच सिपाहियों ने हटाना चाहा तो भीड़ बेकाबू हो गई। आक्रोश देखकर पुलिसकर्मी भाग निकले और फिर थाने में सूचना दी गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj riot Story Bikes were burnt and buses were vandalized Bricks and stones were scattered on roads
करछना के भड़ेवरा बाजार के पास उपद्रवियों द्वारा बस में की गई तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के आगे बढ़ने पर भीड़ ने शुरू किया पथराव 
उधर, भीड़ नारेबाजी करती रही। करीब 3:30 बजे करछना के साथ नैनी और औद्योगिक क्षेत्र थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। डायल 112 की गाड़ी भी बुला ली गई। पुलिस आगे बढ़ी तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। यह देख पुलिसकर्मी पीछे हटे। तभी भीड़ में शामिल युवकों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। 

 
विज्ञापन
Prayagraj riot Story Bikes were burnt and buses were vandalized Bricks and stones were scattered on roads
डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव, अतरिक्त पुलिस कमिश्नर अजय पाल और पुलिस बल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डायल 112  की गाड़ी पलटी
पहले तोड़फोड़ करते हुए डायल 112  की गाड़ी पलट दी। इसके बाद नैनी व औद्योगिक क्षेत्र थाने की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई। यही नहीं जाम में फंसी प्राइवेट बस और अन्य वाहनों पर भी पथराव किया गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed