फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: करछना में 2 घंटे से चल रहा बवाल 20 मिनट में खत्म, जब स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा तो काबू में आए उपद्रवी

Mon, 30 Jun 2025 10:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Jun 2025 10:45 AM IST
सार

प्रयागराज के करछना के भड़ेवरा बाजार में जब स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाला तो उपद्रवी काबू में आए। दो घंटे से चल रहा बवाल 20 मिनट में खत्म हो गया। क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
Prayagraj riot Story When local people took over front rioters were brought under control
प्रयागराज में बवाल - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के करछना के भड़ेवरा बाजार में बवाल कर रहे उपद्रवी तब नियंत्रण में आए जब यहां के स्थानीय ग्रामीण और बाजार के लोगों ने उनका विरोध करते हुए खुद मोर्चा संभाल लिया। इनके मोर्चा संभालते ही दूर खड़ी पुलिस भी सक्रिय हो गई। उपद्रवियों पर बल प्रयोग करते हुए उन्हें भगाया। इसके बाद दो घंटे से चल रहा बवाल 20 मिनट में शांत हो गया। हालांकि, क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।


बता दें कि रविवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद के करछना के इसौटा गांव में आने की जानकारी पर सुबह से बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक हनुमानपुर मोरी पर इकट्ठा हो रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि चंद्रशेखर आजाद को सर्किट हाउस में रोके जाने पर समर्थक उग्र हो जाएंगे। 
Prayagraj riot Story When local people took over front rioters were brought under control
उपद्रवियों द्वारा तोड़ी जा रही पुलिस की गाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
दोपहर को जैसे ही उन्हें अपने नेता के रोके जाने की सूचना मिली तो उन्होंने चक्काजाम कर दिया। उस समय मौके पर भुंडा चौकी प्रभारी ने सिपाहियों के साथ स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने उन्हें खदेड़ दिया।

 
Prayagraj riot Story When local people took over front rioters were brought under control
बवाल के दौरान पलटी पुलिस की गाड़ी - फोटो : संवाद
इसके बाद भीड़ राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों पर हमलावर हो गई। दुकानों पर पत्थरबाजी की गई। करछना-कोहड़ार मार्ग पर हनुमानपुर मोरी से लेकर भड़ेवरा बाजार लगभग 250 मीटर तक उपद्रवी दो घंटे तक अपनी मनमानी करते रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj riot Story When local people took over front rioters were brought under control
उपद्रवियों द्वारा तोड़ी गई गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
42 बाइकें पुलिस ने सीज की
बवाल के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी तो मौके पर 42 बाइकें लावारिस हाल में मिलीं। बाजार के व्यापारियों से पूछने पर कोई भी इनके बारे में कुछ बता नहीं पाया। इसके बाद इन सभी को पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले आई। साथ ही इन्हें सीज कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
Prayagraj riot Story When local people took over front rioters were brought under control
उपद्रवियों द्वारा नैनी पुलिस की तोड़ी गई गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माना जा रहा है कि यह बाइकें उपद्रव में शामिल युवकों की हैं जो पुलिस के खदेड़ने पर बाइक छोड़कर भाग निकले। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव का कहना है कि सभी बाइकें सीज कर दी गई हैं। नंबर से पता लगाया जा रहा है कि बाइकें किन लोगों के नाम पर हैं। इन सभी को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed