फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज बवाल की 16 तस्वीरें: पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं और आगजनी... ईंट-पत्थर फेंके; हालात बिगड़ने की पूरी कहानी

Mon, 30 Jun 2025 08:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Jun 2025 08:48 AM IST
सार

प्रयागराज में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को रोकने पर जमकर बवाल हुआ है। पुलिस की गाड़ियों के साथ अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। पथराव भी हुआ। पथराव में छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जानें क्यों उग्र हुए भीम आर्मी कार्यकर्ता?

विज्ञापन
Prayagraj riots 16 photos Police vehicles vandalised and set on fire bricks and stones were thrown full story
प्रयागराज में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण को प्रयागराज सर्किट हाउस में रोके जाने से रविवार को करछना में बवाल हो गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने करछना क्षेत्र में जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। 


पुलिस की तीन गाड़ियों समेत एक दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ की गई। 15 बाइकें फूंक दी गई। पथराव में चौकी प्रभारी समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। मौके पर स्थित तनावपूर्ण बनी रही। घटनाक्रम के अनुसार, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को कौशाम्बी के लोहंदा गांव जाकर कथित दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के परिजनों से मिलना था। 
Prayagraj riots 16 photos Police vehicles vandalised and set on fire bricks and stones were thrown full story
बवाल के दौरान पलटी पुलिस की गाड़ी - फोटो : संवाद
साथ ही विगत दिनों करछना के इसौटा लोहंगपुर में जिंदा जलाकर मारे गए दलित युवक (देवीशंकर) के घर जाना था। इसके लिए चंद्रशेखर रविवार की सुबह 11:40 बजे प्रयागराज पहुंचे। इसकी भनक लगने के बाद कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया और वापस लौटने के लिए कहा। 
Prayagraj riots 16 photos Police vehicles vandalised and set on fire bricks and stones were thrown full story
करछना के भड़ेवरा में बवाल में बाद तोड़े गए वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मान-मनौव्वल करती रही पुलिस
इस पर जब चंद्रशेखर नहीं माने तो उन्हें प्रयागराज में सर्किट हाउस लाया गया। इसके बाद वह समर्थकों समेत सर्किट हाउस के गेट पर ही बैठ गए। पुलिस मान-मनौव्वल करती रही, लेकिन बात नहीं बनी। उधर, प्रयागराज के सर्किट हाउस में चंद्रशेखर को रोके जाने की जानकारी जब करछना में जुटे कार्यकर्ताओं को मिली तो उन्होंने करछना-कोहड़ार मार्ग पर भड़ेवरा बाजार में जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj riots 16 photos Police vehicles vandalised and set on fire bricks and stones were thrown full story
उपद्रवियों द्वारा तोड़ी जा रही पुलिस की गाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
शाम पांच बजे के करीब डायल 112 की एक गाड़ी से पुलिसकर्मी जाम खुलवाने पहुंचे तो भीम आर्मी के कार्यकर्ता उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। तोड़फोड़ करने के साथ ही डायल 112 की गाड़ी पलट दी। हालात देख पुलिसकर्मियों को बैरंग जाना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने जाम में फंसे अन्य वाहनों पर भी पथराव किया।
 
विज्ञापन
Prayagraj riots 16 photos Police vehicles vandalised and set on fire bricks and stones were thrown full story
उपद्रवियों द्वारा तोड़ी गई गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर देते रहे पल-पल की अपडेट
चंद्रशेखर अपने कार्यकर्ता और प्रशंसकों को पल-पल की अपडेट देते रहे। उन्हें कितने बजे पुलिस ने पकड़ा है, कहां से कहां जा रहे हैं, पुलिस उन्हें पीड़ित परिवार से क्यों नहीं मिलने देने जा रही है आदि अपडेट देते रहे। इस अपडेट के दौरान कार्यकर्ता और उनके प्रशंसक कमेंट भी करते रहे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed