फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: लाशें ही लाशें... बस से टक्कर के बाद वाहन में फंसे थे शव, इस चूक से 10 की मौत; प्रयागराज हादसे की तस्वीरें

Sat, 15 Feb 2025 09:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Feb 2025 09:24 AM IST
सार

प्रयागराज में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो और बस की टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
Prayagraj Road Accident Bolero and bus collided many devotees dead see photos
Prayagraj Road Accident - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज जिले में एक बार फिर से दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 19 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दर्दनाक हादसा कैसे हुआ, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में नींद की झपकी आना बताई जा रही है।


प्रयागराज में शुक्रवार की रात लगभग दो बजे यह बड़ा हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और श्रद्धालुओं से ही भरी बस के बीच भीषण टक्कर होने से यह सड़क हादसा हुआ। जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त बस और बोलेरो में सवार लोग गहरी नींद में थे। 
 
Prayagraj Road Accident Bolero and bus collided many devotees dead see photos
प्रयागराज में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ में स्नान कराने के लिए आ रही एक बोलेरो प्रयागराज के मेजा थाना इलाके में पहुंचते ही मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर मनु के पूरा गांव के सामने बेकाबू हो गई। बेलेरो की सामने से आ रही एक बस से भीषण टकर हो गई। 
Prayagraj Road Accident Bolero and bus collided many devotees dead see photos
बोलेरो में फंसे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बोलेरो में सवार सभी दस श्रद्धालुओं की मौत
हादसे में बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो में सवार सभी दस श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बोलेरो में श्रद्धालु बुरी तरह से फंस गए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Road Accident Bolero and bus collided many devotees dead see photos
प्रयागराज में बस और बोलेरो की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर बोलेरो में फंसे लाशों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

हादसे में मृत श्रद्धालुओं की पहचान
बोलेरो में सवार छत्तीसगढ़ कोरबा के रहने वाली ईश्वरी प्रसाद जायसवाल, संतोष सोनी, भागीरथी जायसवाल, सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ कुमार सोनी, गंगा दास वर्मा, शिवा राजपूत, दीपक वर्मा, राजू साहू की मौत हो गई।

 
विज्ञापन
Prayagraj Road Accident Bolero and bus collided many devotees dead see photos
प्रयागराज में बस और बोलेरो की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चारों तरफ चीख-पुकार मची थी। बोलेरो से टकराने वाली बस भी महाकुंभ से श्रद्धालुओं को स्नान कराकर लौट रही थी। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed