सब्सक्राइब करें

राविवि: 1.32 लाख विद्यार्थियों को मिली डिग्री, आधे से अधिक बेटियां

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
State University: 1.32 lakh students got degrees, more than half the daughters
प्रो. राजेंद्र प्रसाद रज्जू भाइया राज्य विवि के दीक्षांत समारोह में आकाश कुमार कमल कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान करती राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और अन्य अतिथिगण। अमर उजाला। - फोटो : state university
 प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में मंगलवार को एक 132371 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान गई, जिनमें आधे से अधिक बेटियां हैं। इनमें से 1405 विद्यार्थियों को परास्नातक और 117868 विद्यार्थियों को स्नातक की डिग्री दी गई। वहीं, 132 मेधावियों को 135 पदक प्रदान किए गए, जिनमें 47 स्वर्ण, 44 रजत और 44 कांस्य पदक शामिल हैं। 



 
Trending Videos
State University: 1.32 lakh students got degrees, more than half the daughters
प्रो. राजेंद्र प्रसाद रज्जू भाइया राज्य विवि के दीक्षांत समारोह में वैष्णवी अग्रवाल को शिवरामदास गुलाटी दानदाता स्वर्ण पदक प्रदान करती राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और अन्य अतिथिगण। अमर उजाला। - फोटो : Prayagraj
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज से कृषि स्नातक में सर्वाधिक 85.06 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले कानपुर नगर के मंधना, कल्याणपुर निवासी आकाश कुमार कमल को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
State University: 1.32 lakh students got degrees, more than half the daughters
प्रो. राजेंद्र प्रसाद रज्जू भाइया राज्य विवि के दीक्षांत समारोह में गौरी श्रीवास्तव को रामलुभाई गुलाटी दानदाता स्वर्ण पदक प्रदान करती राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और अन्य अतिथिगण। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj
वहीं, नैनी स्थित यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ  मैनेजमेंट से बीबीए में सर्वाधिक 82 फीसदी अंक हासिल करने पर लालगोपालगंज के वार्ड नंबर-14 स्थित सेठिया मोहल्ले की वैष्णवी अग्रवाल और बरौत के उर्मिला देवी डिग्री कॉलेज से बीसीए में सर्वाधिक 78 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली गौरी श्रीवास्तव को भी गुलाटी स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूजीसी के पूर्व चेयनमैन प्रो. डीपी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहे।

 
State University: 1.32 lakh students got degrees, more than half the daughters
-प्रो. राजेंद्र प्रसाद रज्जू भाइया राज्य विवि के दीक्षांत समारोह में बोलते उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj
पदक वितरण के बाद पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री
 राज्यपाल की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत हुआ। दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को भी शामिल होना था, लेकिन कोहरे के कारण उनकी फ्लाइट समय से नहीं पहुंचे और वे समारोह में पदक वितरण के बाद पहुंचे। देर से आने के लिए उन्होंने क्षमा मांगी और कहा कि वह राज्यपाल के प्रति क्षमाप्रार्थी हैं।
 
विज्ञापन
State University: 1.32 lakh students got degrees, more than half the daughters
प्रो. राजेंद्र प्रसाद रज्जू भाइया राज्य विवि के दीक्षांत समारोह में मेडल पाने के बाद खुशी का इजहार करते उपधि धारक छात्र-छात्राएं। शिव त्रिपाठी। - फोटो : Prayagraj
कई पाठ्यक्रमों में सिर्फ बेटियों को पदक
- कई पाठ्यकमों में सभी पदकों पर बेटियों ने कब्जा किया। शिक्षाशास्त्र विषय में पीजी विद्यार्थी मोनाली चटर्जी, प्रतिभा सिंह एवं खुशबू शुक्ला, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय में पीजी विद्यार्थी मीना त्रिपाठी, प्रियंका त्रिपाठी एवं अनुष्का श्रीवास्तव, विज्ञान संकाय में स्नातक विद्यार्थी गरिमा, पूर्ति सिंह एवं ईशा विश्वास, वाणिज्य संकाय में स्नातक विद्यार्थी आयुषी जायसवाल, मिताली मिश्रा एवं दिव्या गुप्ता और बीएड में प्रगति केसरी, श्रेष्ठा सिंह एवं आरजू सिंह को क्रमश: स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त हुए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed