सब्सक्राइब करें

विश्व में देश का बढ़ता सम्मान विपक्ष को नहीं हो रहा बर्दाश्त, मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मोदी, योगी सरकार का किया बखान

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Aug 2021 10:40 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विपक्ष पर निशाना साधा।

विज्ञापन
The increasing respect of the country in the world is not being tolerated by the opposition, Minister Anupriya Patel praised Modi, Yogi government
Prayagraj News : जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते लोग। - फोटो : प्रयागराज

भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विपक्ष पर निशाना साधा। प्रयागराज शहर और यमुनापार के तमाम स्थानों पर उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर करारा प्रहार हुआ है। देश का विश्व में सम्मान बढ़ा है लेकिन विपक्ष को यह सब बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

Trending Videos
The increasing respect of the country in the world is not being tolerated by the opposition, Minister Anupriya Patel praised Modi, Yogi government
Prayagraj News : जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते लोग। - फोटो : प्रयागराज

विपक्ष सरकार के खिलाफ लगातार तमाम तरह के षडयंत्र ही रचने में लगा हुआ है।  इस दौरान अनुप्रिया ने केंद्र और राज्य सरकार की तमाम नीतियों का भी बखान किया।अनुप्रिया ने कहा कि प्रयागराज की धरती हमेशा कुछ न कुछ नया करने की प्रेरणा देती है। इसी से प्रेरित होकर पिछले कुंभ में पीएम मोदी ने यहां स्वच्छाग्रहियों के पांव पखार कर उन्हें सम्मान देने का महान कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
The increasing respect of the country in the world is not being tolerated by the opposition, Minister Anupriya Patel praised Modi, Yogi government
Prayagraj News : जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते लोग। - फोटो : प्रयागराज

इस दौरान उन्होंने सीएम योगी के बीते साढ़े चार वर्ष में किए गए कार्यों की तारीफ की। कहा कि कुंभ से कोरोना तक वह लगातार मेहनत कर रहे हैं। पिता के निधन पर भी घर ना जाकर उन्होंने जो त्याग दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। आशीर्वाद यात्रा के दौरान अनुप्रिया नैनी स्थित  सामुदायिक केंद्र में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करने भी गईं। यहां उन्होंने कहा कि बहुत ही सुंदर तरीके से राष्ट्रहित में वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है।  

The increasing respect of the country in the world is not being tolerated by the opposition, Minister Anupriya Patel praised Modi, Yogi government
Prayagraj News : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ सांसद रीता बहुगुणा जोशी और सांसद केशरी देवी पटेल। - फोटो : प्रयागराज

उम्मीद जताई कि सभी जागरूक जनता वैक्सीनेशन का दोनों डोज लगवा चुकी होगी या जल्द ही लगवा लेगी । इसके पूव सुबह सर्किट हाउस में सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल के साथ वह सबसे पहले सुभाष चौराहा पहुंची। यहां उन्होंने नेता जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इसके बाद उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय, लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी मार्ल्यापण किया।  

विज्ञापन
The increasing respect of the country in the world is not being tolerated by the opposition, Minister Anupriya Patel praised Modi, Yogi government
Prayagraj News : जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते लोग। - फोटो : प्रयागराज
भाजपा और अपना दल एस के कार्यकर्ताओं के साथ उनकी यात्रा मेडिकल चौराहा, बैरहना, बागड़ धर्मशाला होते हुए नैनी लेप्रसी चौराहे पर पहुंची। वहां शंकरलाल ढाल, मेवालाल की बगिया, एडीए  मोड़ आदि स्थानों पर भी उनका स्वागत हुआ। इस दौरान मेयर अभिलाषा गुप्ता, विधायक नीलम करवरिया, डा. अजय भारती, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, डा. कीर्तिका अग्रवाल, अंजलि गोस्वामी, गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, डा. विभवनाथ भारती, दिलीप चतुर्वेदी,डॉ शैलेश पांडे , अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed