सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four children drowned while bathing in the Ganges; bodies of two recovered; search continues for others

Prayagraj : गंगा स्नान करने गए चार बच्चों की डूबने से मौत, तीन बचाए गए, मांडा के बामपुर घाट पर हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Mar 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Prayagraj News Today: मांडा क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। राम नवमी पर गंगा स्नान करने गए सात लड़के गंगा में समा गए। तीन को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, जबकि चार लड़के तेज धारा में समा गए। काफी प्रयास के बाद चारों के शव गोताखोरों ने बरामद किए। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। 

Four children drowned while bathing in the Ganges; bodies of two recovered; search continues for others
चार बच्चों के गंगा में डूबने के बादजुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर गांव स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्नान करने गए सात बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना में तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि चार बच्चे गंगा की तेज धारा में समा गए। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सभी के शव बाहर निकाले। 

Trending Videos


बामपुर गांव निवासी मोहित (13) पुत्र दिगविजय, दिव्यांशु (16) पुत्र कमलेश, अमन (9) पुत्र कृष्ण कुमार, कुनाल (12) पुत्र अनिल, निहाल (10) पुत्र अनिल, दीपक (17) पुत्र राजाराम और ऋषभ (10) पुत्र कमलेश शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक गहराई में जाने से सभी बच्चे डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरे मौके पर पहुंचे और मोहित, दिव्यांशु व अमन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं कुनाल, निहाल, दीपक और ऋषभ गंगा की डूबने से मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद चारों के शव बरामद किए गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर प्रभारी थाना निरीक्षक माधव प्रसाद त्रिपाठी व भारतगंज चौकी प्रभारी सुभाष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता बच्चों की तलाश जारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed